Prabhat Chingari
उत्तराखंड

बीएसपीएस उत्तराखंड का प्रांतीय अधिवेशन संपन्न

जस्टिस टंडन बोले – पत्रकारों को कोई सरकार काम से नहीं रोक सकती

देहरादून,  पत्रकारों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते समय तमाम दबावों और चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन लोकतंत्र में उनकी स्वतंत्रता सुनिश्चित की गई है। उन्हें कोई भी सरकार उनके कार्य से नहीं रोक सकती। यह विचार हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस राजेश टंडन ने रविवार को भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ (बीएसपीएस) उत्तराखंड के प्रांतीय अधिवेशन एवं सम्मान समारोह के अवसर पर व्यक्त किए।

शहर के संस्कृति विभाग स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में राज्यभर से आए पत्रकारों और विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी रही। मुख्य अतिथि जस्टिस टंडन ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और उन्हें संविधान से अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता प्राप्त है। उन्होंने पत्रकारों से निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता करने का आह्वान किया।

अधिवेशन के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 25 विभूतियों को ‘श्रम श्री सम्मान’ से नवाजा गया। सम्मानित होने वालों में रमिंद्री मंद्रवाल, शैलेन्द्र नेगी, मीना राणा, दरबान सिंह रावत, डॉ. आशुतोष सयाना, गजेन्द्र रावत, अर्जुन सिंह पंवार, रमा गोयल समेत कई प्रतिष्ठित हस्तियाँ शामिल रहीं।

कार्यक्रम की शुरुआत संघ पदाधिकारियों और संत-महात्माओं की उपस्थिति में विधिवत रूप से हुई। महा मंडलेश्वर स्वामी विद्या चेतन जी महाराज एवं आचार्य मनोज प्रपन्नाचार्य जी ने उद्घाटन समारोह को पावनता प्रदान की।

संघ के संस्थापक शाहनवाज हसन ने संगठन की रूपरेखा और उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने पत्रकारों के हित में चलाए गए आंदोलनों की जानकारी देते हुए बताया कि बीएसपीएस सदैव उनके साथ खड़ा है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पांडे ने उत्तराखंड के पत्रकारों के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि कई अवसरों पर पत्रकारों की लेखनी ने समाज में न्याय और बदलाव की नई राह दिखाई। राष्ट्रीय संगठन मंत्री गिरधर शर्मा ने संगठन की मजबूती और सदस्यता बढ़ाने पर जोर दिया। राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. नवीन आनंद जोशी व अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. राकेश भट्ट ने किया। इससे पूर्व प्रदेश महामंत्री राजीव थपलियाल ने राज्य की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जबकि प्रदेश अध्यक्ष चंद्रवीर गायत्री ने सभी अतिथियों का आभार जताया।

इस अवसर पर संगठन से प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर राज अस्थाना, सचिव एसपी दुबे, कोषाध्यक्ष बाबूराम बौड़ाई, प्रसेनजीत रस्तोगी, देहरादून जिले से गौरव गुलेरी, शिवेश शर्मा, अमित गोदियाल, प्रवीण गुप्ता, वीर सिंह कश्यप, टिहरी से मुकेश रतूड़ी, विजय दास, रुद्रप्रयाग से रोहित डिमरी, नितिन जनलोकी, चमोली से पुष्कर सिंह रावत, कुशाल असवाल सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related posts

आतिथ्य प्रबंधन में शोध जरूरी

prabhatchingari

वल्र्ड एनेस्थीसिया दिवस पर जागरूकता और संस्कृति का संगम नुक्कड़ नाटक, कविता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

cradmin

गुरुद्वारे में मुख्यमंत्री धामी ने की अरदास, वीर साहिबजादों के अदम्य साहस को बताया प्रेरणास्रोत

cradmin

विद्या शक्ति 2025 को इंडस्ट्रियल विज़िट, हेल्थ कैंप और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से छात्रों में नई ऊर्जा

cradmin

सीएम धामी ने की राज्य के दायित्वधारियों से मुलाकात

prabhatchingari

दून पुलिस ने सत्यापन में 4 बच्चों समेत 9 बांग्लादेशी किए गिरफ्तार, लोकल पुलिस, LIU,SOG,मिलिट्री इंटेलीजेंस और IB गहन पूछताछ में जुटी

prabhatchingari

Leave a Comment