---Advertisement---

महाकुंभ से देहरादून लौटते हुए बस बरेली में दुर्घटनाग्रस्त, ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसी बस

By: prabhatchingari

On: Tuesday, February 11, 2025 2:41 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून,प्रयागराज महाकुंभ में स्नान कर देहरादून लौट रही श्रद्धालुओं की निजी बस सोमवार देर रात बरेली के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस दिल्ली-लखनऊ राजमार्ग किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का आगे का भाग बुरी तरह पिचक गया। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। कई लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए राजश्री मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना में देहरादून निवासी विमला देवी, माहेश्वरी, कांति देवी, लोकमाया, अनीता, नीलम कुमारी, चंद्रकला और ऋषिकेश निवासी राजेश्वरी, विनीता नेगी के साथ ही शामली निवासी बस चालक अशोक राणा घायल हो गए। सभी यात्री 07 फरवरी को महाकुंभ के लिए निकले थे।

बस में सवार यात्री राजेश्वरी ने बताया कि 07 फरवरी को देहरादून से सभी लोग महाकुंभ में शामिल होने के लिए निकले थे और 09 फरवरी को स्नान के बाद वापसी की गई। पुलिस के अनुसार, रात 11.15 बजे फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली पंक्चर होने के कारण ग्रामीण चालक उसे सड़क किनारे खड़ी कर कहीं चला गया था। चालक की तलाश की जा रही है।

इस खबर को अभी निरंतर अपडेट किया जाता रहेगा। कृपया अपडेट जानकारी के लिए समाचार के पेज को रिफ्रेश किया जा सकता है। ताजा जानकारीबके साथ आपको पूरी जानकारी मुहैया कराई जाएगी।

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment