Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

CBI जांच शुरू, अंकिता भंडारी प्रकरण में दर्ज हुई पहली एफआईआर

देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने इस प्रकरण में पहली एफआईआर दर्ज कर ली है। CBI की ओर से दिल्ली स्थित CBI थाना (SC-2) में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। एफआईआर दर्ज होने के साथ ही पूछताछ और साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में CBI की एक टीम देहरादून और ऋषिकेश पहुंच चुकी है।

गौरतलब है कि सितंबर 2022 में पौड़ी जनपद स्थित वनंत्रा रिजॉर्ट में कार्यरत रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में रिसॉर्ट मालिक पुलकित आर्य, मैनेजर सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को आरोपी बनाया गया था। सत्र न्यायालय द्वारा तीनों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है।

हाल के दिनों में यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में तब आया, जब ज्वालापुर के पूर्व भाजपा विधायक की कथित पत्नी उर्मिला सनावर ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो और ऑडियो वायरल करते हुए हत्या में एक कथित ‘वीआईपी’ की संलिप्तता का आरोप लगाया। इसके बाद प्रदेशभर में CBI जांच की मांग को लेकर बड़े स्तर पर आंदोलन हुए और जनदबाव बना।

जनआक्रोश और आंदोलन के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 9 जनवरी 2026 को इस मामले की CBI जांच की सिफारिश की थी। अब एफआईआर दर्ज होने के साथ ही CBI द्वारा मामले की विस्तृत और निष्पक्ष जांच की दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Related posts

हिमवीरों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री, आईटीबीपी जवानों संग मनाई होली

cradmin

श्री राम एमएनडी सेंटर देहरादून में मोटर न्यूरॉन डिजीज जागरूकता कैंप का आयोजन

prabhatchingari

फर्जी ट्रस्ट बनाकर साइबर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार

cradmin

सैन्य सम्मान के साथ आईटीबीपी के दिवंगत एस आई भीम सिंह नेगी का हुआ अंतिम दाह संस्कार

prabhatchingari

तेज हवाओ के साथ झमाझम बारिस ने दी गर्मी से राहत, दोपहर बाद बदला मौसम का मिजाज।

prabhatchingari

सिंगटाली पुल करेगा गढ़वाल-कुमाऊं के बीच की दूरी को कम: महाराज

cradmin

Leave a Comment