Prabhat Chingari
उत्तराखंड

चीला वाहन दुर्घटना- SDRF ने महिला अधिकारी का शव किया बरामद

चीला रेंज में सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना में चार वन अधिकारियों की मौत हो गयी थी. जबकि महिला अधिकारी और वन्य जीव प्रतिपालक (SDO) चीला, आलोकी दुर्घटना में लापता हो गयी थी, जिनकी तलाश में SDRF द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
आज दिनाँक 11 जनवरी 2024 को सुबह तड़के ही SDRF द्वारा सर्च आपरेशन आरम्भ कर दिया गया था। श्री मणिकांत मिश्रा, कमान्डेंट SDRF के आदेशानुसार SDRF के विशेषज्ञ गोताखोर द्वारा चीला पावर हाउस के निकट सर्चिंग आरम्भ की गई। वही दूसरी ओर राफ्ट द्वारा पुनः घटनास्थल से लेकर पावर हाउस तक सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सर्चिंग के दौरान SDRF टीम को चीला पावर हाउस के निकट नहर में एक शव बरामद हुआ।
मौके पर मौजूद निरीक्षक कवींद्र सजवाण द्वारा बताया गया कि बरामद शव की शिनाख्त घटना में लापता महिला अधिकारी के रूप में हो गयी है। SDRF द्वारा बरामद शव को अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

SDRF द्वारा सोमवार से ही लापता अधिकारी की तलाश में। निरन्तर गहन सर्च आपरेशन चलाया जा रहा था।जहां एक ओर SDRF द्वारा अत्याधुनिक खोजी उपकरण जैसे सोनार एवम अंडरवाटर ड्रोन के माध्यम से गहन सर्चिंग की जा रही थी। वहीं दूसरी ओर SDRF के डीप डाइवर्स द्वारा स्कूबा डाइविंग करते हुए नहर की तल तक गहराइयों में खोजबीन जारी रखी गयी थी।
आज चीला शक्ति नहर का पानी कम किया गया , जिसके उपरांत राफ्ट, मोटर बोट ,डीप डाइवर्स इत्यादि की सहायता से नहर में सर्च किया गया, जिसके उपरांत सर्च ऑपरेशन सार्थक हुआ।

Related posts

जौलीग्रांट एयरपोर्ट विस्तारीकरण हेतु भूमि के बदले भूमि की मांग पर डीएम ने अधिकारियों से की रिपोर्ट तलब

prabhatchingari

बीकेटीसी अध्यक्ष ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह से मुलाकात की।

prabhatchingari

देवाल के पर्यटक स्थलों को जोड़ने वाले पैदल मार्गों का होगा कायाकल्प, वन विभाग से मांगे प्रस्ताव

prabhatchingari

जिलाधिकारी सख्त शहर की कूड़ा उठान व्यवस्था पर , प्रतिदिन हो रही व्यवस्था की मॉनिटिरिंग

prabhatchingari

श्रृद्धालु यात्रा के दौरान सरकार की गाईड लाईन का करें पालन

prabhatchingari

निर्धारित समय-सीमा में पूरे हों जमरानी और सौंग बांध प्रोजेक्ट: मुख्य सचिव

cradmin

Leave a Comment