Prabhat Chingari
उत्तराखंड

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने ली जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक

*मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने ली जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक ली। जिसमें नमामि गंगे कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद में क्रियान्वित परियोजनाओं, निकायों के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन तथा गंगा एवं इसकी सहायक नदियों के बारे में जागरूकता पैदा करने संबंधी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी।
मुख्य विकास अधिकारी ने सीवरेज शोधन सयंत्रों के कार्य प्रदर्शन की नियमित निगरानी हेतु जल निगम एवं जल संस्थान को समिति गठित करने के निर्देश दिए। जल संस्थान गोपेश्वर को सभी एसटीपी से उत्सर्जित अवशिष्ट स्लज को नजदीकी वन विभाग की नर्सरी तक पहुंचाने के निर्देश दिए। पर्यटन विभाग को नदियों के किनारे पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु राफ्टिंग स्पॅाट चिन्हित करने और 20 से अधिक कक्ष वाले होटलों को चिन्हित कर एसटीपी लगवाने के निर्देश देने व अनुपालन नहीं मानने वालों को नोटिश जारी करने निर्देश दिए। साथ ही पेयजल निगम को अवशेष 4 एसटीपी को 15 मार्च तक जल संस्थान को हैंडओवर करने के निर्देश दिए।
प्रभागीय वनाधिकारी सर्वेश दुबे ने बताया कि नमामि गंगे कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद में निर्मित 16 एसटीपी में से 12 एसटीपी जल संस्थान को हस्तगत कर दिए गए हैं। अवशेष 4 एसटीपी जिसमें तीन एसटीपी कर्णप्रयाग व जोशीमठ में कार्य गतिमान हैं। वहीं एंटी लिटरिंग एंटी स्पिटिंग एक्ट के तहत अब तक 567 चालान कर 3.24 लाख की आय तथा प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन अधिनियम के तहत अब तक 356 चालान कर 2 लाख की आय प्राप्त हुई।
इस दौरान पेयजल के अधिशासी अभियन्ता वीके जैन, मुख्य कृषि अधिकारी वीपी मौर्या, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई अरविन्द नेगी सहित पर्यटन विभाग, जल संस्थान व नगरपालिका के अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

पीएनबी और सीएनएच इंडस्ट्रियल (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड ने कृषि मशीनीकरण को बढ़ावा देने के लिए मिलाया हाथ

prabhatchingari

ग्राफिक एरा में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन एआई है भविष्य की स्वास्थ्य सेवाओं की नींव…

cradmin

हालात सामान्य होने के बाद बढ़ने लगी है चारधाम यात्रियों की संख्या: महाराज

cradmin

हिन्दी पत्र-पत्रिकाओं का समाज में जन जागरूकता के साथ पत्रकारिता की समृद्ध परम्परा के माध्यम से देश व समाज में भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है.. सीएम धामी

prabhatchingari

85+ आयु के मतदाताओं के लिए घर पर जाकर मतदान की व्यवस्था सुनिश्चत….

prabhatchingari

राष्ट्र सुरक्षा में एसएसबी का योगदान अतुलनीय : मुख्यमंत्री धामी

cradmin

Leave a Comment