Prabhat Chingari
उत्तराखंड

जिला योजनाओं पर मुख्य विकास अधिकारी ने विभागवार समीक्षा बैठक

देहरादून, (सू.वि.) – जिला योजना वर्ष 2025-26 की संरचना एवं कार्ययोजना तैयार किए जाने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव शाह ने आज विकास भवन सभागार में विभागवार समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में विभिन्न विभागों को स्वीकृत धनराशि के अनुरूप प्रस्तावित योजनाओं एवं मदों की विस्तृत समीक्षा की गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे जनहित को ध्यान में रखते हुए उपयोगी प्रस्ताव तैयार करें तथा स्थानीय स्तर पर किए जा रहे नवाचारों को भी योजना में सम्मिलित करें। उन्होंने कहा कि विभाग अपनी विस्तृत कार्ययोजना तैयार करें और जिला योजना के बजट का प्रभावी एवं उद्देश्यपूर्ण उपयोग सुनिश्चित करें। साथ ही, रोजगार सृजन से संबंधित प्रस्तावों को प्राथमिकता देते हुए सभी योजनाएं जिला योजना की निर्धारित गाइडलाइन के अनुरूप प्रस्तुत की जाएं।

मुख्य विकास अधिकारी ने 19 मई को कृषि, उद्यान, दुग्ध, मत्स्य तथा समाज कल्याण विभाग; 20 मई को लघु सिंचाई, नलकूप, उरेडा, उद्योग, प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग; तथा 21 मई को रेशम, क्रीड़ा, एलोपैथिक चिकित्सा, महिला कल्याण, बाल विकास, पर्यटन एवं सूचना विभागों की योजनाओं की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।

Related posts

विश्व धरोहर रम्माण के भव्य आयोजन हेतु प्रशासन ने की तैयारियां शुरू

prabhatchingari

उद्घाटन मुकाबले में उनियाल क्रिकेट एकेडमी का दबदबा, इंदिरा एकेडमी पर 34 रन से विजय

cradmin

देहरादून पुलिस के हत्थे चढ़ा ठक-ठक गैंग का शातिर सदस्य

cradmin

उत्तराखंड में यहा भूकंप के तेज झटके हुए महसूस

prabhatchingari

मानवता के नाम सेवा: ग्राफिक एरा में 280 ने किया रक्तदान

cradmin

इन्स्पायर अवार्ड मानक कार्यक्रम में जनपद चमोली के 139 विद्यार्थियों का हुआ चयन

cradmin

Leave a Comment