Prabhat Chingari
उत्तराखंडखेल–जगत

मुख्यमंत्री धामी ने स्वदेशी संकल्प दौड़ का किया शुभारंभ

 

देहरादून। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क, देहरादून में आयोजित स्वदेशी संकल्प दौड़ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का “उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक रुको मत” का संदेश देश की मजबूत नींव के लिए युवाओं को सदैव प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में अग्रसर है और वर्ष 2047 तक भारत को विकसित बनाने में युवाओं की भूमिका निर्णायक होगी।

मुख्यमंत्री ने वोकल फॉर लोकल के संदेश को जन आंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया और स्किल इंडिया जैसे अभियानों को मिलकर आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, अनुशासन अपनाने, शिक्षा एवं कौशल विकास पर ध्यान देने तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विधायक  खजान दास, देहरादून मेयर  सौरभ थपलियाल, भाजपा संगठन मंत्री  अजेय कुमार, पार्टी पदाधिकारी एवं भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, बहनों को दिया सुरक्षा का संकल्प

prabhatchingari

वेस्ट वॉरियर्स संस्था द्वारा 12 वर्षों की सफलता का उत्सव और सम्मान समारोह

prabhatchingari

गाँव चलो अभियान’ में चम्पावत के दो दिवसीय दौरे पर ठाँटा गाँव में स्थित होम स्टे में रात्रि विश्राम के पश्चात आज प्रातः काल भ्रमण

prabhatchingari

महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से निःशुल्क जाॅचें की गईं और फ्री दवाईयां भी बांटी गई

cradmin

इंडिया ग्लोबल ग्रैंड ट्रेड फेयर विशाल मेला आज से हुआ शुरू 

cradmin

स्मार्ट हेल्थकेयर प्रोजेक्ट-भव्या के लिए रोडिक कंसल्टैंट्स को मिला फिक्की का स्मार्ट अर्बन इन्नोवेशन अवार्ड

prabhatchingari

Leave a Comment