Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैलीमनोरंजन

मुख्यमंत्री धामी ने किया यूनिटी मार्च वॉकथॉन का शुभारंभ, सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

 

 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर घंटाघर स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर यूनिटी मार्च वॉकथॉन का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वदेशी अपनाने और नशा मुक्त उत्तराखंड का संकल्प दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और राष्ट्र समर्पण की भावना के कारण ही आज भारत एक शक्तिशाली और एकीकृत राष्ट्र के रूप में खड़ा है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का सम्पूर्ण जीवन देश की एकता और अखंडता के लिए समर्पित रहा। उन्होंने 560 से अधिक रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का निर्माण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 से सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लेकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने बताया कि राज्यभर में 16 नवंबर तक प्रत्येक जिले के तीन स्थानों पर वॉकथॉन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रत्येक आयोजन स्थल पर 8 से 10 किलोमीटर की पदयात्रा के साथ नशा मुक्त भारत, एक पेड़ माँ के नाम तथा आत्मनिर्भर भारत जैसे जन-जागरूकता अभियानों को भी जोड़ा गया है, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश दिया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह वॉकथॉन केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि भारत की विविधता में एकता की भावना को सशक्त करने का माध्यम है। इससे युवाओं में राष्ट्र निर्माण, अनुशासन और सेवा की भावना प्रबल होगी। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात करते हुए एक भारत, श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में राज्य सरकार सतत कार्य कर रही है। उन्होंने प्रदेशवासियों से इस संकल्प को साकार करने के लिए एकजुट होकर योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, रेखा आर्या, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक खजान दास, सविता कपूर, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, एसएसपी अजय सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व नागरिक मौजूद रहे।

 

 

Related posts

जनता दर्शन में डीएम सविन बंसल ने सुनी 85 शिकायतें, मौके पर दिए त्वरित निर्देश

cradmin

गुणवत्ता आधारित संस्कृति को जन आंदोलन बनाना जरूरी : मुख्यमंत्री धामी

cradmin

जीआईसी मुवानी में एनडीआरएफ द्वारा आपदा प्रबंधन पर प्रशिक्षण

cradmin

रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के वार्षिक चुनाव में ,अध्यक्ष राकेश तोमर, शाखा मंत्री योगेंद्र कुमार ,निर्वाचित

prabhatchingari

मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी स्थित कालू सिद्ध मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की करी कामना

cradmin

श्री झण्डे जी पर नतमस्तक होकर लाखों श्रद्धालुओं ने झुकाए शीश

prabhatchingari

Leave a Comment