Prabhat Chingari
उत्तराखंडदुर्घटना

मुख्यमंत्री धामी ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, प्रशासन को राहत कार्य तेज करने के निर्देश

देहरादून,  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  देहरादून के रायपुर क्षेत्र में अतिवृष्टि से प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया। भारी बारिश के कारण जलभराव और जनजीवन प्रभावित होने की सूचना के बाद मुख्यमंत्री स्वयं मौके पर पहुंचे और हालात का जायज़ा लिया।

मुख्यमंत्री ने किरसाली चौक, आईटी पार्क, ननूरखेड़ा, आमवाला, तपोवन और शांति विहार क्षेत्रों में स्थानीय नागरिकों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और हर प्रभावित व्यक्ति को हरसंभव मदद दी जाएगी।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत राहत कार्य शुरू किए जाएं। उन्होंने जलभराव की समस्या को देखते हुए नालियों की नियमित सफाई और प्रभावी ड्रेनेज व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए। साथ ही, संवेदनशील क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड लगाए जाने और सतर्कता बरतने को भी कहा।

श्री धामी ने आपदा प्रबंधन, पुलिस और अन्य विभागों को अलर्ट पर रहने के निर्देश देते हुए कहा कि आकस्मिक परिस्थितियों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि रिस्पॉन्स टाइम को कम से कम रखा जाए ताकि लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

निरीक्षण के दौरान राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रुहेला, विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ और जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Related posts

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारियों को शिक्षा व चिकित्सा में देगा छूट

cradmin

संविधान लोकतंत्र की आत्मा, सर्वोच्च न्यायालय उसका प्रहरी” — न्यायमूर्ति उज्जल भूयान

cradmin

रुद्रप्रयाग के छेनागाड़ में आपदा के 2 महीने बाद सात शव मिले,9 लोग हुए थे लापता

cradmin

विद्युत क्षेत्र का अग्रणी पीएसयू टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड, कारपोरेट बॉन्ड सीरीज-IX जारी करने की ओर अग्रसर

prabhatchingari

बेतालघाट के पास खाई में गिरा वाहन, आठ लोगों की मौत

prabhatchingari

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

prabhatchingari

Leave a Comment