Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

मुख्यमंत्री धामी ने सरदार वल्लभभाई पटेल को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

 

देहरादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने अखंड भारत के शिल्पकार, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं ‘भारत रत्न’ लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की पुण्यतिथि के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व, राष्ट्रनिष्ठ सोच और अदम्य साहस के बल पर देश की अनेक रियासतों का एकीकरण कर अखंड एवं सशक्त भारत की मजबूत नींव रखी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित के प्रति उनका अटल संकल्प, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा आज भी प्रत्येक नागरिक के लिए प्रेरणास्रोत है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की एकता, अखंडता और समरसता के लिए सरदार पटेल का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा तथा उनके विचार और आदर्श राष्ट्र निर्माण की दिशा में मार्गदर्शक बने रहेंगे।

Related posts

एडीफाई वर्ल्ड स्कूल देहरादून ने “वंदे मातरम के 150 साल” पूर्ण होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया।

cradmin

प्राकृतिक और जैविक प्रथाओं को अपनाना आवश्यक : जतिन दास

cradmin

दून में डेकोरा एक्सपो का शुभारंभ

prabhatchingari

हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने पर पर्यटन मंत्री महाराज ने दी शुभकामनाएं

prabhatchingari

मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों की बैठक – 27 अक्टूबर से होगा लाभार्थी किसानों का भौतिक सत्यापन

cradmin

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भराड़ीसैंण में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दृष्टिगत एसपी चमोली ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक*

cradmin

Leave a Comment