Prabhat Chingari
उत्तराखंड

मुरारी बापू की रामकथा में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

*चमोली जिले में मुरारी बापू की रामकथा में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नंदप्रयाग में आयोजित राम कथा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि अलकनंदा और नंदाकिनी के संगम नंदप्रयाग में आयोजित राम कथा में उन्हें संतवाणी का साक्षी बनने का सुअवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की जीवनगाथा आत्मिक चेतना जागृत करने का एक माध्यम है। रामकथा हमारे जीवन मूल्यों को जागृत करने और भगवान श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करने का एक दिव्य अवसर है। उनके आदर्शों से पता चलता है कि हमारे जीवन में धर्म, करुणा, सत्य, सेवा और भक्ति की कितनी अधिक महत्ता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मोरारी बापू जी की अमृतवाणी से हमें जीवन को राममय बनाने की प्रेरणा मिलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विश्वनाथ कॉरीडोर, महाकाल लोक और अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य एवं दिव्य मंदिर का निर्माण हुआ है। हमारी सनातन संस्कृति को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिली। उनके मार्गदर्शन से राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास के साथ ही सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित एवं संवर्धित करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

Related posts

गाडू घड़ा तेलकलश यात्रा 22 अप्रैल को राजदरबार नरेंद्र नगर से शुरू हुई।

prabhatchingari

बद्रीनाथ में भी श्रद्धालुओं की संख्या का बना रिकॉर्ड…

cradmin

उत्तरांचल प्रेस क्लब में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ होली मिलन समारोह सम्पन्न…..

prabhatchingari

मुख्य सचिव ने नंदादेवी राजजात यात्रा-2026 की तैयारियों की समीक्षा की

cradmin

हेली सेवा ने जीता यात्रियों का दिल, समय और सुरक्षा दोनों में फायदेमंद

cradmin

जिल के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे जनपद के प्रभारी सचिव दीपेन्द्र चौधरी, विभिन्न विकास कार्यो का किया स्थलीय निरीक्षण

prabhatchingari

Leave a Comment