Advertisement

, ,

माँ कामाख्या के दरबार पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, उत्तराखंड की सुख-समृद्धि की मांगी कामना

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, May 12, 2026 4:52 PM

Google News
Follow Us
------

गुवाहाटी/देहरादून,  Pushkar Singh Dhami ने असम की राजधानी Guwahati स्थित प्रसिद्ध Kamakhya Temple में दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने माँ कामाख्या के चरणों में प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं देवभूमि उत्तराखंड के निरंतर विकास और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री धामी ने मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर माँ कामाख्या का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि माँ कामाख्या की कृपा से उत्तराखंड निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े तथा राज्य में शांति, समृद्धि और जनकल्याण का वातावरण बना रहे।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के उज्ज्वल भविष्य एवं राज्य के सर्वांगीण विकास की प्रार्थना करते हुए कहा कि सरकार जनहित और विकास के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने देवभूमि उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों में स्थापित करने के लिए सामूहिक प्रयासों पर भी बल दिया।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment