Prabhat Chingari
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने 27 डिप्टी जेलरों व 285 बंदी रक्षकों को वितरित किए नियुक्ति-पत्र

देहरादून,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग के अंतर्गत लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित 27 डिप्टी जेलरों तथा 285 बंदी रक्षकों को नियुक्ति -पत्र वितरित किये। इस प्रकार आज कुल 312 अभ्यर्थियों को नियुक्ति -पत्र प्रदान किये गये l

मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं तथा बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन आप सभी के लिए काफी ख़ुशी का दिन है, क्योंकि कड़ी मेहनत व परिश्रम के बाद आप इस मुकाम पर पहुंचे हैं l उन्होंने कहा कि आप पहले दिन से ही अपने लिए नियम निर्धारित कर लें कि आपको पद के अनुरूप जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका निर्वहन आप पूर्ण जिम्मेदारी से करेंगे। उन्होंने कहा कि नवाचार को धरातल पर उतारने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है l
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है, उसी के अनुरूप हम सबको पग-पग पर, जिसको भी जो भी जिम्मेदारी मिली है, उसको पूर्ण मनोयोग से पूरा करना सुनिश्चित करते हुए, अपनी -अपनी सहभागिता निभाते हुए, देश तथा राज्य को आगे बढ़ाएंगे l

इस अवसर पर सचिव गृह श्री शैलेश बगोली, अपर सचिव गृह श्री अतर सिंह, महानिदेशक कारागार सुश्री विमला गुंजयाल, उप महानिरीक्षक कारागार श्री दधि राम, सहायक महानिरीक्षक कारागार श्री यशवंत सिंह सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे l

Related posts

आर्यन स्कूल में इंटर हाउस फोक डांस एंड डिवोशनल सॉंग कॉम्पीटिशन का आयोजन

cradmin

ऑल इंडिया आईपीएससी टेबल टेनिस प्रतियोगिता द पेस्टल वीड स्कूल, देहरादून में

prabhatchingari

चुनाव आयोग की पहल पर उत्तराखण्ड के 70 बीएलओ का दिल्ली में प्रशिक्षण जारी

cradmin

कोरोना के नए मामलों से देहरादून प्रशासन अलर्ट

prabhatchingari

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों के लिये किया जागरूक

prabhatchingari

उत्तराखंड की पहचान है वीरता और समर्पण से” — मुख्यमंत्री

cradmin

Leave a Comment