Prabhat Chingari
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने दी करोड़ों की वित्तीय स्वीकृतियाँ, कर्मचारियों व विद्यार्थियों को मिला लाभ

 

 

देहरादून, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के लिए करोड़ों रुपये की वित्तीय स्वीकृतियाँ प्रदान की हैं। सार्वजनिक उपक्रमों, निगमों व निकायों में सातवां वेतनमान प्राप्त नियमित कार्मिकों को राजकीय कर्मचारियों की भांति 1 जुलाई 2025 से महंगाई भत्ता 55 से बढ़ाकर 58 प्रतिशत करने की मंजूरी दी है।

उन्होंने माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराने हेतु ₹54.72 करोड़, 21 अशासकीय महाविद्यालयों के कार्मिकों के वेतन भुगतान हेतु ₹57.14 करोड़ तथा मां नन्दा राजजात यात्रा से जुड़े कार्यों के लिए ₹47.75 करोड़ की स्वीकृति दी है। इसके साथ ही नाबार्ड वित्त पोषित सिंचाई एवं लोक निर्माण विभाग की 73 परियोजनाओं के लिए ₹276.25 करोड़ तथा विभिन्न जिलों में सड़क व हैलीपैड निर्माण हेतु अतिरिक्त धनराशि स्वीकृत की गई है। मुख्यमंत्री के इन निर्णयों से प्रदेश में शिक्षा, सिंचाई, सड़क एवं धार्मिक पर्यटन से जुड़ी योजनाओं को नई गति मिलेगी।

 

 

 

Related posts

फिजिक्स वाला विद्यापीठ में “खेल महाकुंभ” की धूम

prabhatchingari

इस्कॉन की दून अस्पताल में एक रसोई और मुफ़्त भोजन वितरण प्रणाली का स्वास्थ्य मंत्री डॉ ने किया शुभारंभ

prabhatchingari

दून पुलिस ने सुलझाई ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी, पति निकला हत्यारा

cradmin

मानसून सत्र शुरू, छावनी में तबदील भराड़ीसैंण

prabhatchingari

उफनाए गुरुणी नाले में बही बलेरो, एक की मौत; दो ने बचाई जान

cradmin

डीएम की अध्यक्षता में हुई जवाहर नवोदय विद्यालय पीपलकोटी की प्रबंधन समिति की बैठक

prabhatchingari

Leave a Comment