---Advertisement---

अंतर्राष्ट्रीय जल क्रीड़ा चैंपियनशिप के सफल आयोजन पर मुख्यमंत्री ने टीएचडीसीआईएल की सराहना

By: Naveen Joshi

On: Sunday, November 30, 2025 9:41 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

टिहरी झील में प्रेसिडेंट कप एवं टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप 2025 का हुआ भव्य समापन

 

देहरादून/टिहरी। टिहरी बांध जलाशय में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कयाकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता—प्रेसिडेंट कप और टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप 2025 के चौथे संस्करण का आज भव्य समापन हुआ। तीन दिवसीय इस अंतर्राष्ट्रीय आयोजन (28-30 नवंबर) के समापन समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री सिपन कुमार गर्ग ने मुख्यमंत्री का हार्दिक स्वागत किया।

 

समापन समारोह में माननीय वन, भाषा, निर्वाचन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री  सुबोध उनियाल, जिला पंचायत अध्यक्ष  इशिता सजवाण, टिहरी विधायक  किशोर उपाध्याय, घनसाली विधायक  शक्ति लाल शाह, प्रताप नगर विधायक  विक्रम सिंह नेगी, देवप्रयाग विधायक  विनोद कंडारी, भाजपा जिला अध्यक्ष  उदय सिंह रावत तथा टीएचडीसीआईएल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

मुख्यमंत्री  धामी ने लगातार चौथे वर्ष इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की सराहना करते हुए कहा कि 22 देशों के एथलीटों की भागीदारी यह प्रमाणित करती है कि उत्तराखंड विश्वस्तरीय जल क्रीड़ा के केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है। उन्होंने कहा कि टिहरी झील अब केवल ऊर्जा उत्पादन का स्रोत नहीं, बल्कि साहसिक पर्यटन, जल क्रीड़ा और आर्थिक विकास का प्रमुख केंद्र बन चुकी है।

मुख्यमंत्री ने युवाओं को उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि राज्य और केंद्र सरकार खेल प्रतिभाओं को पूरा समर्थन देने हेतु प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने टीएचडीसीआईएल के पूर्व सीएमडी स्व. आर. के. विश्नोई को भावपूर्ण श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

 

माननीय मंत्री  सुबोध उनियाल ने कहा कि यह अंतर्राष्ट्रीय आयोजन उत्तराखंड की अपार खेल संभावनाओं और वैश्विक मंच पर तेजी से बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है।

 

टीएचडीसीआईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक  सिपन कुमार गर्ग ने मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया तथा बताया कि संस्था क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण पहल कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के सहयोग से टीएचडीसीआईएल लगातार विश्वस्तरीय खेल आयोजनों के सफल संचालन में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। कोटेश्वर में स्थापित उच्च-प्रदर्शन अकादमी इसी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

 

टिहरी विधायक  किशोर उपाध्याय ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ प्रदेश की खेल संस्कृति को नई दिशा देती हैं और पर्यटन विकास को गति प्रदान करती हैं।

 

इस वर्ष की चैंपियनशिप में 22 देशों, भारत के विभिन्न राज्यों तथा सेवा टीमों के खिलाड़ियों और अधिकारियों ने 44 श्रेणियों में 126 रोमांचक दौड़ों में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता ने कौशल, प्रतिस्पर्धा और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन करते हुए टिहरी को अंतर्राष्ट्रीय जल क्रीड़ा मानचित्र पर और अधिक सशक्त रूप से स्थापित किया।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment