Prabhat Chingari
शिक्षा

मुख्यमंत्री ने किया इंजी. शौर्य की पुस्तक का विमोचन

देहरादून: चर्चित युवा बाल साहित्यकार इंजी.ललित शौर्य की पुस्तक बाल तरंग का विमोचन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में मानव सेवा समाज संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पुस्तक का विमोचन किया गया। पुस्तक का विमोचन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों के लिए अच्छा बाल साहित्य अत्यंत आवश्यक है। यह बच्चों को नई विचार शक्ति प्रदान करता है। उन्हें क्रिएटिव बनाता है।
पुस्तक के लेखक इंजी. ललित शौर्य ने बताया कि यह पुस्तक नई शिक्षा नीति के आधार पर लिखी गई है। इसमें लोकभाषा कुमाउनी, गढ़वाली में रचनाएं अनुदित हैं। पुस्तक में बाल कविताएं हैं। जो बच्चों के मनोरंजन के साथ-साथ उन्हें सीख देती हैं। हिंदी में लिखी कविताएं कुमाउनी, गढ़वाली एवं अंग्रेजी में अनुदित हैं।
मानव सेवा समाज संस्था के कार्यक्रम अधिकारी आशीष गिरि ने पुस्तक को आंगनबाडी एवं प्राइमरी के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि उनकी संस्था द्वारा भी यह पुस्तकें कुछ आंगनबाड़ी केंद्रों में वितरित की जाएगी।
इससे पूर्व इंजी. ललित शौर्य की एक दर्जन से अधिक बाल साहित्य की पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। देशभर के विभिन्न समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं में उनकी रचनाएं प्रकाशित होती रहती हैं। उन्हें कई राष्ट्रीय सम्मान भी प्राप्त हो चुके हैं।
इस अवसर पर निदेशक महिला एवं बाल विकास प्रशांत आर्य, यू कॉस्ट के निदेशक दुर्गेश पंत, पिटकुल के एमडी पी.सी ध्यानी, दर्जा राज्य मंत्री मधु भट्ट, उमा प्रजापति, देवी प्रसाद देवली, जितेंद्र मुदियार समेत अनेक लोग उपस्थित थे।

Related posts

तुलाज़ इंस्टीट्यूट ने स्वास्थ्य, पर्यावरण और सामाजिक जागरूकता के लिए केयर-ए-थॉन किया आयोजित

cradmin

ग्राफिक एरा में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आगाज़, जीएसटी सुधार को बताया आर्थिक परिवर्तन की नींव

cradmin

इसी सत्र से प्रारंभ होगा केंद्रीय विद्यालय कोटद्वार : ऋतु खण्डूडी भूषण

cradmin

सात दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन

prabhatchingari

भविष्य की राह दिखाने वाला सेमिनार: छात्रों को मिली वित्तीय अनुशासन और कमोडिटी ट्रेडिंग की सीख

cradmin

बेटियों की पढाई की चिंगारी को भड़काना प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा का उद्देश्य

prabhatchingari

Leave a Comment