देहरादून। राज्य के सभी 13 जनपदों में भूकंप आधारित माॅक ड्रिल आयोजित की गई, जिसमें 80 से अधिक स्थानों पर राहत-बचाव की तैयारियों का परीक्षण किया गया। मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन ने एसईओसी पहुंचकर ड्रिल का निरीक्षण किया और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली।
मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को माॅक अभ्यास का विस्तृत दस्तावेज तैयार करने और अभ्यास के दौरान सामने आई कमियों को प्राथमिकता से दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने रेस्क्यू टीमों के रिस्पांस टाइम, विभागीय समन्वय, संचार तंत्र और महत्वपूर्ण संस्थानों की SOP की पुनः समीक्षा पर विशेष जोर दिया।
राज्य सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय कुमार रुहेला ने कहा कि ड्रिल से मिली सीख को तुरंत लागू किया जाए और विभागों के बीच समन्वय मजबूत किया जाए। सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने कहा कि चिन्हित कमियों को शीघ्र दूर किया जाएगा और सभी विभाग अपने-अपने रिस्पांस का दस्तावेज तैयार करें।
निरीक्षण के दौरान आईजी फायर मुख्तार मोहसिन समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
