Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

मुख्य सचिव ने चारधाम यात्रा व्यवस्था और पुनर्निर्माण कार्यो का बद्रीनाथ धाम में लिया जायजा

*मुख्य सचिव ने चारधाम यात्रा व्यवस्था और पुनर्निर्माण कार्यो का बद्रीनाथ धाम में लिया जायजा*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने गुरूवार को बदरीनाथ पहुंच कर चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं और पुर्नर्निमाण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्वालुओं की यात्रा को सरल, सुगम एवं सुविधाजनक बनाने और पुर्नर्निमाण कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी गुरूवार को सुबह करीब 10.30 बजे पर्यटन विभाग के विशेष कार्यधिकारी भाष्कर खुल्वे, पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे और डीजीपी अभिनव कुमार के साथ हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ पहुंची। धाम में पहुंचने पर उन्होंने यात्रा व्यवस्थाओं और पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्य सचिव ने निर्देशित किया कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को सरल, सुगम और सुविधाजनक बनाने के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। वैकल्पिक मार्गो को भी सुचारू रखा जाए।
बदरीनाथ में संचालित पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए मुख्य सचिव ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्यो को गुणवत्ता के साथ तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुनर्निर्माण कार्यों में समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए।
इस दौरान उन्होंने शेष नेत्र व बद्रीश झील, अराइवल प्लाजा, अंतरराष्ट्रीय बस अड्डा, रिवर फ्रंट डेवलपमेंट कार्यों की पूरी जानकारी ली। उप जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रा व्यवस्था और पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति के बारे में विस्तार से अवगत कराया। मुख्य सचिव के निरीक्षण के दौरान पर्यटन विभाग के विशेष कार्याधिकारी भाष्कर खुल्वे, पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे और डीजीपी अभिनव कुमार, एसडीएम सी.एस. वशिष्ठ, कार्यदायी संस्था के अधिशासी अभियंता विपुल सैनी, सहायक अभियंता सनी पालीवाल, ईओ सुनील पुरोहित सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

शिक्षकों के स्थानांतरण व वरिष्ठता को लेकर करेंगे स्पेशल अपीलः डाॅ. धन सिंह रावत

cradmin

मसूरी को मिलेगी जाम से राहत, जनपद में प्रथमबार शटल सेवा होगी संचालित…..

prabhatchingari

दून पुलिस की जागरूकता पाठशाला, छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध और नशे के खिलाफ किया सचेत

cradmin

जिनसहस्रनाम की गूँज से महका माजरा, आचार्य जी ने दिया जीवन संदेश…

cradmin

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने जगद्गुरु शंकराचार्य से लिया आशीर्वाद

cradmin

भागो मोबिलिटी ने होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया और होंडा पावर पैक एनर्जी इंडिया के साथ साझेदारी कर इंटेलिजेंट सस्टेनेबल मोबिलिटी ट्रांसपोर्ट प्लेटफॉर्म लॉन्च किया

cradmin

Leave a Comment