Prabhat Chingari
अन्तर्राष्ट्रीय

सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ने किया गिरफ्तार …..

चुनावी माहौल के बीच दिल्ली से बड़ी खबर है बता दे कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्हें ईडी ने नई आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार किया गया. दिल्ली सरकार पर आरोप लगे थे कि नई एक्साइज़ पॉलिसी की आड़ में भ्रष्टाचार किया गया है. जिसे शराब घोटाला भी कहा गया. केजरीवाल की गिरफ्तारी के साथ इस केस में दिल्ली सरकार के पदों पर बैठे दो शीर्ष नेता कानूनी चंगुल में फंस गए हैं.

ईडी की टीम आज शाम दिल्ली के मुख्यमंत्री के घर पहुंची. साथ में दिल्ली पुलिस फोर्स भी थी. इस पूरे घटनाक्रम से कुछ ही देर पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर रोक नहीं लगाई थी. उनकी तरफ से हाई कोर्ट में ये याचिका दायर की थी कि अगर वो ED के सामने पेश होंगे तो उन्हें गिरफ्तार ना किया जाए. कोर्ट ने ऐसी कोई श्योरिटी नहीं दी, उनकी गिरफ्तारी पर रोक नहीं लगाई.

कोर्ट के इस फैसले के थोड़ी देर बाद ED की टीम केजरीवाल के घर पहुंची. उनके साथ दिल्ली पुलिस की भारी पुलिस फोर्स भी मौजूद थी. केजरीवाल के घर के चारों तरफ पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता किए. उसके बाद उन्हें पूछताछ का समन दिया गया और घर की तलाशी ली गई. पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

Related posts

हाइब्रिड मैटेरियल्स बनेंगे भविष्य की तकनीक की नींव…

cradmin

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड में उत्साह और जोश के साथ मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

cradmin

अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन शो के रूप में, SATTE 2024 भारतीय और वैश्विक पर्यटन में लेकर आएगा सुधार

prabhatchingari

केंद्रीय वित्त मंत्री को, सिडबी के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक द्वारा दो मूल्यवान पुस्तकें भेंट की गईं

prabhatchingari

इंदौर में रखी गई 2030 का भारत अभियान के तहत मुख्य प्रोजेक्ट्स की नींव

prabhatchingari

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने जीता प्रथम राजभाषा कीर्ति पुरस्कार

prabhatchingari

Leave a Comment