Advertisement

,

पिच पर उतरे सीएम धामी, बल्ले से जड़ा उत्साह का ‘सिक्सर’

By: Naveen Joshi

On: Friday, May 8, 2026 7:14 PM

Google News
Follow Us
------

 

वल्दिया स्टेडियम का उच्चीकृत क्रिकेट मैदान खिलाड़ियों को समर्पित, फ्लड लाइट की भी घोषणा

पिथौरागढ़। खेल और युवाओं के जोश से सराबोर माहौल के बीच मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने शनिवार को श्री सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्टेडियम में उच्चीकृत क्रिकेट मैदान का लोकार्पण कर इसे जनपदवासियों को समर्पित किया। स्टेडियम में उस समय रोमांचक दृश्य देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री खुद क्रिकेट पिच पर उतरे और छह गेंदों का ओवर खेलकर मैदान का औपचारिक उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री का खिलाड़ियों के साथ आत्मीय अंदाज युवाओं के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं रहा। बल्ले और गेंद के बीच तालमेल दिखाने के बाद मुख्यमंत्री ने फुटबॉल और हॉकी में भी हाथ आजमाया। मैदान में मौजूद खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साह बढ़ाया।

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से संवाद करते हुए कहा कि खेल केवल फिटनेस का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का सबसे बड़ा मंच हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और खेलों से जुड़कर सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नौ खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार नई खेल नीति के माध्यम से खिलाड़ियों को हरसंभव सुविधाएं उपलब्ध करा रही है, ताकि उत्तराखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।

उन्होंने कहा कि खेल महाकुंभ जैसे आयोजन ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बड़ा मंच दे रहे हैं। साथ ही राज्य में आधुनिक खेल सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि वल्दिया क्रिकेट मैदान में जल्द ही चारों ओर फ्लड लाइट की व्यवस्था की जाएगी, जिससे खिलाड़ी रात्रि में भी अभ्यास कर सकेंगे।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, खेल प्रेमी और बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment