Prabhat Chingari
उत्तराखंड

महाकुंभ 2027 की तैयारियों पर सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री से की चर्चा

नई दिल्ली।, Pushkar Singh Dhami ने नई दिल्ली में C. R. Patil से शिष्टाचार भेंट कर वर्ष 2027 में Haridwar में प्रस्तावित महाकुंभ की तैयारियों एवं नमामि गंगे से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले हरिद्वार महाकुंभ के सफल, सुव्यवस्थित एवं पर्यावरणीय दृष्टि से सतत आयोजन के लिए राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) के अंतर्गत ₹408.82 करोड़ की परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति प्रदान किए जाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि जनवरी से अप्रैल 2027 तक आयोजित होने वाले इस महाआयोजन में देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना है। ऐसे में गंगा की निर्मलता, स्वच्छता एवं अविरलता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने बाढ़ सुरक्षा कार्यों हेतु ₹253 करोड़ के प्रस्तावों की स्वीकृति के साथ ही जल जीवन मिशन के अंतर्गत अतिरिक्त धनराशि जारी करने का भी अनुरोध किया। इसके अतिरिक्त इकबालपुर नहर प्रणाली, कनखल एवं जगजीतपुर नहर की क्षमता विस्तार की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने पर असिंचित भूमि की सिंचाई के लिए 665 क्यूसेक अतिरिक्त जल उपलब्ध हो सकेगा, जिससे हरिद्वार जनपद के भगवानपुर एवं लक्सर क्षेत्र को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। अनुमान है कि लगभग 13 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचाई सुविधा से आच्छादित होगी तथा क्षेत्र की पेयजल समस्या के समाधान में भी मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के मार्गदर्शन एवं केंद्र सरकार के सहयोग से हरिद्वार महाकुंभ 2027 को दिव्य, भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया जाएगा तथा गंगा संरक्षण के लक्ष्यों को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा।

Related posts

जून में आयोजित होगा देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल: महाराज

cradmin

बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति और नगर पंचायत बद्रीनाथ द्वारा 23 पर्यावरण मित्र सम्मानित

cradmin

श्रीकृष्ण शोभायात्रा समिति बड़ोवाला की बैठक, नई कार्यकारिणी का गठन

cradmin

बॉलीवुड सिंगर इशिका सहगल के मधुर गानो से सराबोर हुआ जीआरडी कॉलेज का प्रागंण 

cradmin

गोपेश्वर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुरू हुआ केंद्रीय मूल्यांकन

prabhatchingari

स्थापना दिवस पर ग्राफिक एरा में डॉ सोमनाथ ने रुद्राक्ष के पौधे रोपे…..

prabhatchingari

Leave a Comment