Prabhat Chingari
उत्तराखंड

सीएम धामी ने ली महत्वपूर्ण बैठक, दिए ये जरुरी निर्देश

देहरादून,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में भारत द्वारा आतंकवाद के विरुद्ध की जा रही सख़्त कार्रवाई के दृष्टिगत राज्य के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की।मुख्यमंत्री ने बैठक में सभी अधिकारियों को प्रत्येक परिस्थिति के लिए पूरी तरह से तैयार रहने एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के साथ ही वहां तैनात प्रशासनिक इकाइयों को चौकस रखने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रदेश के सभी अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में जीवन रक्षक दवाइयाँ, सर्जिकल उपकरण और अन्य आवश्यक चिकित्सा संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को राज्य में आवश्यक खाद्य सामग्री, राशन और पीने के पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा राहत और बचाव दलों को भी तैयार रखा गया है ताकि आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्रवाई की जा सके।

मुख्यमंत्री ने अफवाहों से बचने और जनता को सही समय पर जानकारी देने के लिए सूचना विभाग को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा राज्य सरकार के लिए देवतुल्य जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है और सरकार किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।

इस दौरान मुख्य सचिव आनंद बर्धन, डीजीपी दीपम सेठ, सचिव गृह शैलेश बगौली, एडीजी ए.पी अंशुमान।

Related posts

उत्तराखंड की बेटियां चमकेंगी क्रिकेट मैदान पर — सीएयू ने घोषित की अंडर-19 महिला टीम, नई प्रतिभाओं को मिला मौका

cradmin

विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि बसंत पंचमी 2 फरवरी को नरेंद्र नगर राजदरबार में‌ तय होगी

prabhatchingari

47 आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए पठन पाठन एवं खेल सामग्री वितरण कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

prabhatchingari

डेस्टिनेशन वेडिंग एवं हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में उत्तराखंड के महिलाओं का बढ़ रहा प्रभाव

prabhatchingari

‘विद्या शक्ति 2025’ के सफल समापन पर छात्रों को मिला ज्ञान, नवाचार और करियर विकास का मंत्र

cradmin

मिस रेडिएंट स्किन और ब्यूटीफुल हेयर सब-कांटेस्ट का आयोजन

prabhatchingari

Leave a Comment