Prabhat Chingari
उत्तराखंडमनोरंजन

सीएम धामी ने तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ

 

देहरादून, 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  राजधानी देहरादून में भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया। गांधी पार्क से निकली इस यात्रा में जनप्रतिनिधियों, हजारों की संख्या में युवाओं, छात्र-छात्राओं, महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा थामे लोग ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से गूंजते रहे। राष्ट्रभक्ति के गीतों की धुनों के बीच मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमूह का उत्साह बढ़ाया और विशेष रूप से युवाओं को स्वतंत्रता संग्राम के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सीएम धामी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान (13 से 15 अगस्त) का शुभारंभ करते हुए सभी नागरिकों से अपने घर, प्रतिष्ठान, कार्यस्थल और संस्थानों पर तिरंगा पूर्ण सम्मान और गौरव के साथ फहराने की अपील की। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी स्वतंत्रता, एकता और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “तिरंगा यात्रा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि भारत माता, स्वाधीनता सेनानियों, शहीद सैनिकों, वीरांगनाओं और भारत के महान सपूतों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर है।” उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के प्रत्येक गांव, नगर और जनपद में भव्य तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं, जो देशभक्ति और एकता का अद्भुत संदेश देती हैं।

तिरंगा यात्रा के दौरान देहरादून की सड़कों पर ऐसा माहौल था मानो पूरा भारत यहां उमड़ आया हो। लोग तिरंगे में लिपटे, उत्साह से भरे और देशभक्ति से ओतप्रोत दिखाई दे रहे थे। मुख्यमंत्री ने अंत में सभी को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और शहीदों को नमन किया।

Related posts

डेस्टिनेशन वेडिंग एवं हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में उत्तराखंड के महिलाओं का बढ़ रहा प्रभाव

prabhatchingari

श्री बद्रीनाथ धाम में सुरक्षा कड़ी, सघन चैकिंग

prabhatchingari

चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर शीघ्र होगी भर्ती…

cradmin

उत्तराखंड के शार्दुल चीन में करेंगे देश का प्रतिनिधित्व

cradmin

औली में राष्ट्रीय ओपन स्कीइंग चैंपियनशिप, शुरू खिलाड़ी पहुंचे

prabhatchingari

मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने लॉन्च की शानदार जेमस्टोन ज्वैलरी कलेक्शन ‘व्याना’, जो हर महिला की विशिष्टता का उत्सव है

cradmin

Leave a Comment