Prabhat Chingari
व्यापार

रोशनी के साथ रंग बदलने वाले फ्रेम, डिज़ाइन और आधुनिक टेक्नोलॉजी का अनूठा संयोजन


देहरादून – 1937 से रे-बैन® इनोवेशन्स के साथ ऐसे आईवियर लाते रहे हैं जो बेहतरीन डिज़ाइन और आधुनिक टेक्नोलॉजी का अनूठा संयोजन हों। इनोवेशन के इसी क्रम को जारी रखते हुए आज ब्राण्ड ने ट्रांज़िशन्स® द्वारा पावर्ड लाईट-रिस्पॉन्सिव फ्रेम रे-बैन® चेंज का लॉन्च किया है। रे-बेन चेंज रोशनी के अनुसार आपके स्टाइल में शानदार बदलाव लाता है। यह फ्रेम यूवी लाईट के संपर्क में आने पर अपने रंग को बदल लेता है और इस तरह इंडोर और आउटडोर में आपका लुक भी पूरी तरह से बदल जाता है।
आपके साथ बदलने के लिए तैयार किया गया रे-बैन® चेंज ओरिजिनल वेफेरर और वेफेरर® ओवल की तरह अपने अनूठे पिगमेन्ट्स के साथ बेजोड़ ऑप्टिकल स्टाइल देता है।
‘‘रे-बैन निरंतर सीमाओं को पार करते हुए नए ट्रैंड्ज़ लाता रहा है और अपने डिज़ाइन में इनोवेशन को प्राथमिकता देता रहा है। ट्रांज़िशन्स की पावर और इसकी टेक्नोलॉजी का उपयोग कर ब्राण्ड लाईट-रिस्पॉन्सिव फ्रेम- रे-बैन चेंज के माध्यम से आईवियर का नया अनुभव लेकर आया है।’’ फेडेरिको बुफ़ा, चीफ़ मार्केटिंग ऑफिसर, एस्सिलोर लक्ज़ोटिका ने कहा। ‘‘हम लैंसेज़ में लीडर, ट्रांज़िशन्स और फ्रेम्स में लीडर रे-बैन को एक डायनामिक प्रोडक्ट के रूप में लेकर आए हैं, जो उपभोक्ताओं को अपने फंक्शनल आईवियर को फैशनेबल बनाने का मौका देता है।’’
ये लैंसेज़ आठ एक्सक्लुज़िव कलर्स में उपलब्ध हैं। सभी कलर्स का इस तरह से अनुकूलित किया गया है कि ये किसी भी रोशनी में वाइब्रेन्ट टिंट देते हैं। घर के भीतर पूरी तरह से पारदर्शी और घर के बाहर खूबसूरत रंग का चेंज फ्रेम आपके किसी भी लुक के साथ खूब जंचेगा। यह प्रोडक्ट आपके व्यक्तित्व में निखार लेकर आएगा, आपके हर पल को अनूठे स्टाइल के साथ सजा देगा।

Related posts

स्टालों पर उमड़ी भीड़, जनजातीय कला और हस्तशिल्पों ने खींचा ध्यान

cradmin

पीएनबी ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह (वी. ए. डब्लूए) – 2025 मनाने के लिए आयोजित किया साइक्लोथॉन 

cradmin

देहरादून ने शुकराना कार्यक्रम के साथ कारीगरी का हार्दिक आभार व्यक्त किया

prabhatchingari

हायर इंडिया ने होम एस्थेटिक्स को फिर से परिभाषित किया: मॉडर्न किचन अपग्रेड के लिए मैट फिनिश स्टील डोर वाले ग्रेफाइट रेफ्रिजरेटर किए पेश

prabhatchingari

BIS ने शहरी विकास विभाग के अधिकारियों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित…

cradmin

तेजस्विनी ट्रस्ट की महिलाओं ने ‘ग्रामीण हीरो’ प्रतियोगिता में दिखाई काबिलियत, 4 उद्यमियों को मिली सीड फंडिंग”

cradmin

Leave a Comment