Prabhat Chingari
उत्तराखंडमनोरंजन

विंटर कार्निवल का रंगारंग आगाज़, विधायक खजान दास ने किया शुभारंभ

 

 

देहरादून।  रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल ग्राउंड में  ‘देहरादून विंटर कार्निवल’ का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन राजपुर विधायक खजान दास ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर आयोजकों ने मुख्य अतिथि सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

 

विधायक खजान दास ने कहा कि देहरादून में पहली बार कुछ नया और आकर्षक देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा, “आयोजकों का यह प्रयास सराहनीय है। हर कुछ महीनों में कुछ नया करने की कोशिश एक अच्छी पहल है। मैं देहरादूनवासियों से अपील करता हूं कि एक बार यहां जरूर आएं। यहां पर तरह-तरह के स्टॉल लगाए गए हैं, जहां उचित दाम पर अच्छी गुणवत्ता का सामान उपलब्ध है।”

 

कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर ने भी आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि आयोजकों ने इस बार देहरादून के लोगों के लिए कुछ अलग पेश किया है। उन्होंने कहा, “पहाड़ की संस्कृति, पौड़ी की हस्तशिल्प कला से लेकर जलपरी शो तक—सब कुछ यहां देखने को मिल रहा है। हाल ही में यहां भव्य रामलीला महोत्सव हुआ था और अब विंटर कार्निवल दर्शकों को एक नया अनुभव देगा।”

 

आयोजकों ने बताया कि इस बार कार्निवल का मुख्य आकर्षण ‘जलपरी शो’ रहेगा, जिसमें विदेशी कलाकार विशेष प्रदर्शन करेंगे। लगभग 20 हजार लीटर पानी के विशाल टैंक में फिलीपींस की कलाकार सौरभ जलपरी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगी, जो करीब डेढ़ घंटे तक पानी के भीतर सांस रोककर प्रस्तुति देंगी। यह शो रोजाना दोपहर 1 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा।

 

एक माह तक चलने वाले इस कार्निवल में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ स्थानीय उत्पादों और व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए गए हैं। आने वाले दिनों में उत्तराखंड के प्रसिद्ध कलाकार मंच पर अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

 

कार्यक्रम में कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर, पूर्व पार्षद देवेंद्र पाल सिंह मोंटी, ट्रेवर्स, दिनेश माधवन, गगन मल्होत्रा समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

Related posts

मिस उत्तराखंड 2025 के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग*

prabhatchingari

पीडीएनए टीम ने देहरादून, टिहरी एवं उत्तरकाशी जनपदों का सर्वेक्षण पूर्ण किया

cradmin

‘विद्या शक्ति 2025’ के सफल समापन पर छात्रों को मिला ज्ञान, नवाचार और करियर विकास का मंत्र

cradmin

गौरव सैनानी एसोसिएशन ने विजय दिवस पर शहीदों की वीरांगनाओं व युद्ध में घायल हुए पूर्व सैनिकों का किया सम्मान

prabhatchingari

ग्राफिक एरा में गर्भवती महिलाओं को जायकेदार व्यंजन बनाना सिखाया

prabhatchingari

दून में अलर्ट मोड पर पुलिस, 2186 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन

cradmin

Leave a Comment