Prabhat Chingari
उत्तराखंड

ग्राफिक एरा में अमेरिका में उच्च शिक्षा पर सम्मेलन

देहरादून, रोचेस्टर यूनिवर्सिटी, अमेरिका की सीनियर प्रोग्राम ऑफिसर (साउथ एशिया) अफसाना पी. होक्वे ने छात्र-छात्राओं को अमेरिका में उच्च शिक्षा व कैरियर बनाने के अवसरों पर जानकारी दी।

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में अमेरिका में उच्च शिक्षा और छात्रवृत्ति के बेहतरीन अवसरों पर सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में अफसाना ने छात्र-छात्राओं को स्लाइड के जरिए विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं, इंफ्रास्ट्रक्चर, पाठ्यक्रमों व शिक्षा पद्धति के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही अमेरिका से मास्टर्स व पीएचडी करने के इच्छुक छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी। एंबेसी ऑफ़ यूएसए इन इंडिया की एजुकेशन एडवाइजर सैयद एलिजा हुसैन ने भी छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। सम्मेलन का आयोजन ग्राफिक एरा के ऑफिस आफ इंटरनेशनल अफेयर्स ने किया। सम्मेलन मे डीन इंटरनेशनल अफेयर्स डॉ. डी. आर. गंगोडकर, कंप्यूटर साइंस के एचओडी डॉ. देवेश प्रताप सिंह, पीएचडी स्कॉलर्स और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related posts

शनि कृपा से किन राशियों को लाभ, किसे बरतनी होगी सावधानी

cradmin

राष्ट्रपति ने पतंजलि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को किया सम्मानित

cradmin

बीकेटीसी उपाध्यक्ष ने नृसिंह मंदिर ज्योतिर्मठ पहुंच कर कार्यभार ग्रहण किया

prabhatchingari

“देहरादून में रावत बोले: एक्सप्रेस-वे वरदान, लेकिन चुनौतियों पर भी ध्यान जरूरी”

cradmin

चमोली में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन, वीर नारियां सम्मानित

cradmin

47 आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए पठन पाठन एवं खेल सामग्री वितरण कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

prabhatchingari

Leave a Comment