---Advertisement---

कंफर्ट और क्वालिटी का भरोसा— लिबर्टी शूज का नया शोरूम

By: Naveen Joshi

On: Thursday, September 25, 2025 8:03 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

 

देहरादून। देश के प्रतिष्ठित फुटवियर ब्रांड लिबर्टी शूज ने राजधानी देहरादून में अपना पांचवां शोरूम खोलकर विस्तार की नई उपलब्धि दर्ज की है। हरिद्वार बायपास रोड, मोथरोवाला चौक पर एसपी इंटरप्राइजेज में बने इस लिबर्टी एक्सक्लूसिव शोरूम का शुभारंभ कंपनी के रिटेल हेड रामनाथ वर्मा ने किया।

 

उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि सौरभ थपलियाल, फ्रेंचाइजी स्वामिनी पूनम डोभाल, ASM परितोष गर्ग समेत कंपनी के कई अधिकारी मौजूद रहे।

 

करनाल से शुरू होकर 73 वर्षों की सफल यात्रा पूरी कर चुके इस भारतीय ब्रांड ने वैश्विक बाजार में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई है। वर्तमान में लिबर्टी का नेटवर्क 448 शोरूम, 225 वितरकों और 10,000 से अधिक मल्टी-ब्रांड स्टोर्स तक फैला है। उत्तराखंड में कंपनी के 18 शोरूम संचालित हैं, जिनमें से पांच केवल देहरादून में ही खुले हैं।

 

लिबर्टी न केवल जूते-चप्पल, बल्कि बेल्ट, पर्स, मोजे, पॉलिश और हैंडबैग जैसे सहायक उत्पाद भी उपलब्ध कराता है। “कंफर्ट और क्वालिटी” को ब्रांड का मूल मंत्र बताते हुए कंपनी प्रतिनिधियों ने कहा कि आने वाले सीजन में आधुनिक तकनीक और फैशन के अनुरूप नए कलेक्शन पेश किए जाएंगे।

 

उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि लिबर्टी जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड का शोरूम खुलने से देहरादून के उपभोक्ताओं को एक ही छत के नीचे गुणवत्तापूर्ण फुटवियर और सहायक उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला मिलेगी। इससे स्थानीय बाजार को मजबूती के साथ ही रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

 

 

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment