Prabhat Chingari
उत्तराखंड

जौनपुर ठेकेदार संघ कार्यकारिणी के गठन पर विवाद, ठेकेदारों ने जताया विरोध

देहरादून/नैनबाग (शिवांश कुंवर): तहसील नैनबाग स्थित लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के गेस्ट हाउस में जौनपुर द्वितीय के ठेकेदारों की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में हाल ही में गठित जौनपुर ठेकेदार संघ की नवीन कार्यकारिणी का कड़ा विरोध किया गया। ठेकेदारों का आरोप है कि कार्यकारिणी के गठन में पारदर्शिता नहीं बरती गई और इसे कुछ चंद ठेकेदारों ने अपनी मनमानी से गठित कर दिया, जिससे जौनपुर द्वितीय के अधिकांश ठेकेदार असंतुष्ट हैं।
ठेकेदारों ने अधिशासी अभियंता, अस्थाई खंड, लोक निर्माण विभाग, थत्युड़ को ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज कराया। उनकी मुख्य मांग यह है कि सभी ठेकेदारों की सहमति से ही कार्यकारिणी का गठन हो। ठेकेदारों ने आरोप लगाया कि बिना विचार-विमर्श के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव किया गया, जो गलत प्रक्रिया है।
पूर्व अध्यक्ष बलबीर सिंह रावत का बयान
पूर्व जौनपुर ठेकेदार संघ अध्यक्ष बलबीर सिंह रावत ने कहा,
“जब तक सभी ठेकेदारों की सहमति से कार्यकारिणी का गठन नहीं हो जाता, तब तक इसे वैध नहीं माना जाना चाहिए। यदि हमारी मांगें नहीं मानी गईं, तो हम विरोध प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।”
इस विरोध बैठक में कई वरिष्ठ ठेकेदार और संघ के सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से –बलबीर सिंह रावत,चंदन सिंह रावत,देवेंद्र पंवार,सरदार राणा,सोहन लाल डोभाल,सुमन कंडारी,गीताराम बिजनल्वाण,लोकेंद्र उनियाल,करण कंडारी,शांति राणा,रणवीर रावत,नरेंद्र पंवार,प्यारे लाल नौटियाल,सरदार सिंह रावत,राजेश कैंतुरा,बलबीर बिष्ट,सुमारी लाल नौटियाल,सुपा सिंह,अनूप पंवार,दीपेंद्र बिष्ट,विनोद राणा,मनोज पंवार,मुना पंवार,वीरेंद्र भंडारी,सुंदर लाल अग्रवाल,मिजाज सिंह हनुमंती

बैठक में तय किया गया कि यदि जल्द ही नवीन कार्यकारिणी को भंग कर नए सिरे से लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चुनाव नहीं कराया गया, तो ठेकेदार सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

Related posts

उत्तराखंड एक विचार – देवभूमि के 25 वर्षों का चिंतन : राज्य के विकास पर हुआ मंथन

cradmin

ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल वाद विवाद प्रतियोगिता में तनीषा अंसारी सर्वश्रेष्ठ वक्ता

prabhatchingari

मुख्यमंत्री धामी ने स्वदेशी संकल्प दौड़ का किया शुभारंभ

cradmin

यू.टी.यू. के कुलपति को बदलने पर छात्रों ने जताया आभार

cradmin

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” के 109 वें संस्करण को सुना व देखा ,राज्य मंत्री मधु भट्ट

prabhatchingari

घटती छात्र संख्या की जांच समिति गठित, एक सप्ताह में देनी होगी रिपोर्ट

prabhatchingari

Leave a Comment