Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

राज्य मंत्री राम सुंदर नौटियाल से संदीप राणा की शिष्टाचार भेंट, दी बधाई और रखीं किसान हितों की अपेक्षाएं

देहरादून ,भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण के कार्यालय में किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप राणा ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राम सुंदर नौटियाल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मंत्री पद की शपथ ग्रहण करने एवं उन्हें राज्य मंत्री का दायित्व मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

श्री राणा ने कहा कि राम सुंदर नौटियाल जैसे जनप्रिय एवं जमीनी नेता का सरकार में शामिल होना निश्चित ही प्रदेश के लिए एक सकारात्मक संकेत है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि मंत्री पद पर रहते हुए नौटियाल किसानों, युवाओं और पहाड़ी क्षेत्र के विकास के लिए प्रभावी कार्य करेंगे।

शिष्टाचार भेंट के दौरान संदीप राणा ने मंत्री जी के समक्ष किसानों से जुड़े कुछ अहम मुद्दे भी रखे। उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों में कृषि के लिए सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, जैविक खेती को प्रोत्साहन, और किसानों को सीधे बाजार से जोड़ने की योजनाओं की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सरकार को अब पर्वतीय क्षेत्रों के किसानों की समस्याओं पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य करना चाहिए।

मंत्री राम सुंदर नौटियाल ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विश्वास दिलाया कि वे जन अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे और सरकार की योजनाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

यह भेंट ना केवल एक शिष्टाचार मुलाकात थी, बल्कि किसान हितों को लेकर एक सकारात्मक संवाद का भी प्रतीक बनी।

Related posts

दिव्यांग विद्यार्थियों को परीक्षा में मिलेगा अतिरिक्त समय…..

prabhatchingari

मानसून सत्र शुरू, छावनी में तबदील भराड़ीसैंण

prabhatchingari

ग्राफिक एरा को देश में तीसवीं रैंक स्वयं-एनपीटीईएल रैंकिंग

cradmin

GB पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में एक साथ 15 BIS स्टूडेंट चैप्टर्स का उद्घाटन

cradmin

अग्निवीर योजना में ये 5 बदलाव हो सकते हैं, लोकसभा चुनाव में पड़ा था इसका असर..

prabhatchingari

उत्तराखंड एआई इम्पैक्ट समिट 2025 का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने किया

cradmin

Leave a Comment