Prabhat Chingari
उत्तराखंडव्यापार

दून में डेकोरा एक्सपो का शुभारंभ

देहरादून। राजधानी में निर्माण, रियल एस्टेट और वास्तुकला का डेकोरा डिजाइन एक्सपो की
चार दिवसीय प्रदर्शनी का आज से शुभारंभ हो गया है। प्रदर्शनी का उद्घाटन कैंट विधायक सविता कपूर और संदीप सिंघल ने किया। उद्घाटन अवसर पर एचडी उत्तराखंड जल विद्युत निगम और एचडी अनिल यादव यूपीसीएल सतपाल यादव, सत्येंद्र सैनी और डेकोरा के डायरेक्टर सौरभ सुमन मौजूद रहे। इस प्रदर्शनी में कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने अपने स्टॉल लगाए हुए हैं।

यहां आयोजित हो रही प्रदर्शनी 18 मार्च तक चलेगी। कंपनियों द्वारा यहां पर अलग-अलग स्टॉल लगाकर जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। कई डीलरों ने यहां पर आकर कंपनियों के बारे में जानकारी ली।

इस प्रदर्शनी में एक कंपनी ऐसी भी है जो खजूर के पत्ते से फर्नीचर वगैरह तैयार करती है। प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से यह कंपनी काम कर रही है।
कंपनी के प्रतिनिधि ने बताया कि खजूर के पत्ते जब सूख जाते हैं तो इसकी परत बनाकर फर्नीचर तैयार करते हैं। इन पत्तों से बना फर्नीचर काफी मजबूत होता है।

यह कंपनी अबू धाबी की है। इसके मैनेजर डायरेक्टर अनिरुद्ध चौधरी ने बताया कि ग्लोबल वार्मिंग के इस दौर में हम प्रदूषण कम करने का एक प्रयास कर रहे हैं।

Related posts

देहरादून में 24 अगस्त को सजेगा भव्य गोर्खाली हरितालिका तीज उत्सव मेला

cradmin

मिशन शिक्षण संवाद उत्तराखंड के स्वयंसेवी शिक्षकों की डायट गौचर में एक दिवसीय गोष्ठी संपन्न हुई

prabhatchingari

नंदानगर आपदा क्षेत्र में 10 लापता लोगो में 2 के शव बरामद शेष लापता लोगों की खोजबीन जा

cradmin

होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया ने 2025 CB650R और CBR650R को क्रांतिकारी ई-क्लच तकनीक के साथ लॉन्च किया “बुकिंग शुरू

prabhatchingari

आशारोड़ी में कार ट्राले से टकराई, चार लोगों की मौत

cradmin

लैक्मे सैलून ने देहरादून में शुरू करीं ट्रेंडसेटिंग सर्विसेज़

prabhatchingari

Leave a Comment