Prabhat Chingari
Uncategorized

देहरादून शहर को जल्द मिलने जा रही हैं 3 नई ओटोमेटेड पार्किंग

देहरादून!
देहरादून शहर में निर्माणाधीन स्मार्ट ऑटोमेटेड पार्किंग का कार्य अंतिम चरण पर, जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था को ऑटोमेटेड पार्किंग पर छत लगाने की दी स्वीकृति।
मुख्यमंत्री के निर्देश व जिलाधिकारी सविन बंसल के सतत प्रयासों से जनपद देहरादून आधुनिक सुविधायुक्त आटोमेटेड पार्किंग निर्माण कार्य युद्धस्तर पर अग्रसर है। इसी श्रृखला में शहर में शुरूआती चरण में तीन आटोमेटेड पार्किग कार्य अपने अंतिम चरण हैं। यह आधुनिक सुविधा जल्द ही आमजन को उपलब्ध होने जा रही है। इस अत्याधुनिक पार्किंग से तिब्बती मार्केट के सामने, परेड ग्राउंड, तथा कोरोनेशन अस्पताल परिसर में पार्किंग की समस्या काफी हद तक कम होगी साथ ही जनमानस को सुरक्षित व सुविधाजनक वाहन पार्किग की मिलेगी।
जिलाधिकारी के अभिनव पहल से एक ओर जहाँ कोरोनेशन अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ अब भौतिक ढांचे को भी स्मार्ट बनाया जा रहा है, जिससे शहर की चिकित्सा व्यवस्था और अधिक सुव्यवस्थित हो सकेगी। वहीं शहर के बढ़ती ट्रैफिक के दृष्टिगत शहर में व्यवस्थित रूप से पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराने में डीएम की आइडिया मील का पत्थर साबित होने जा रहा है। आधुनिकता की दौड़ में ऑटोमेटेड पार्किंग मैदानी क्षेत्रों के वाहनों की पार्किंग के लिए बढ़ावा दे रही हैं। डीएम के आईडिया की उपज ऑटोमेटेड पार्किंग, आगामी भविष्य में शहर के अन्य स्थानों पर देखने को मिलेगा। यह पार्किंग बहुत की कम स्थान पर निर्मित हो जाती है तथा इसे अनयंत्र स्थल पर भी शिफ्ट किये जाने की सुविधा रहती है।

Related posts

सीएम धामी ने भारतीय मानक ब्यूरो के स्टैंडर्ड क्लब कार्निवल का शुभारंभ

prabhatchingari

उत्तराखंड को डिजिटल टैलेंट केंद्र बनाने के लिए किया समझौता…

cradmin

टीएचडीसी ने 2400 मेगावाट के टिहरी पावर कॉम्प्लेक्स को चालू करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए एक और मील का पत्थर हासिल किया है

prabhatchingari

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित होंगे शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती

prabhatchingari

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव समारोह

prabhatchingari

मेले के दौरान अस्वस्थ श्रद्धालु को SDRF पहुँचाया अस्पताल

prabhatchingari

Leave a Comment