Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

मोदी के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन, युवाओं में जागी नई ऊर्जा

 

 

देहरादून, भारतीय जनता पार्टी देहरादून महानगर की ओर से  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायक जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म का विशेष प्रदर्शन किया गया। यह कार्यक्रम महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित हुआ।

 

डॉक्यूमेंट्री में प्रधानमंत्री मोदी के संघर्षपूर्ण जीवन, सादगी, सेवा भाव और राष्ट्र प्रथम की भावना को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को मोदी जी के आदर्शों एवं मूल्यों से प्रेरित करना बताया गया।

 

महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अत्यंत साधारण परिवेश से अपनी यात्रा की शुरुआत की और कठिन परिश्रम व समर्पण से देश की सर्वोच्च जिम्मेदारी तक पहुंचे। उन्होंने कहा—

“अगर आज का युवा उनके सिद्धांतों को अपनाए तो न केवल उसका भविष्य उज्ज्वल होगा बल्कि देश भी मजबूत बनेगा।”

 

उन्होंने आगे कहा कि यह डॉक्यूमेंट्री केवल मोदी जी के जीवन की झलक नहीं देती, बल्कि युवाओं को यह सोचने पर मजबूर करती है कि हमें अपने जीवन के लक्ष्यों को राष्ट्रहित से किस प्रकार जोड़ना चाहिए।

 

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक श्रीमती संविता कपूर, श्याम अग्रवाल, सुनील उनियाल, कौस्तुभ आनंद जोशी, राजकुमार पुरोहित, आदित्य चौहान, रविंद्र वाल्मीकि, डॉ. आदित्य कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ढिल्लो, सुनील शर्मा, संध्या थापा, राजेश कंबोज, ओम कक्कड़, संकेत नौटियाल, विजेंद्र थपलियाल, संदीप मुखर्जी, मोहित शर्मा, पुनम ममगांई, तृप्ता जाटव, सीता समीर डोभाल, जगदीश सेमवाल, विनोद शर्मा, मोतीराम गौतम, अक्षत जैन, संदीप बिजल्वान, महिपाल सिंह पासवान, विजय जयपुरिया एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Related posts

गुल्लक 2 में निवेशकों द्वारा 36.50 लाख रुपए की निवेश वचनबद्धता

cradmin

सहकारी समितियों के लिये संजीवनी साबित होगी नई नियमावली

prabhatchingari

होर्डिंग यूनिपोल के संभावित कार्टेल से 300 करोड़ के खेल की जांच दबाई जा रहीः अभिनव थापर

prabhatchingari

रुद्रनाथ के प्रवेश द्वार सगर गाँव में वन विभाग द्वारा लिए जा रहे परमिट फ़ीस का महिलाओं ने किया विरोध

prabhatchingari

हरिद्वार एल्मास व नैनीताल टाइगर्स के बीच होगा खिताबी मुकाबला

cradmin

आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत तैनात अफसर; राहत वितरण तक रहेंगे मौके पर

cradmin

Leave a Comment