Prabhat Chingari
उत्तराखंड

धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, 4 अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी ,मानसून सत्र की तिथि और स्थान का निर्णय: सीएम

देहरादूनः मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में आज हुई मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न हो गई है. कैबिनेट की बैठक करीब पौने दो घंटे चली. मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान कुल चार प्रस्तावों पर सहमति बनी है.
विधानसभा के मानसून सत्र की तिथि और स्थान सीएम धामी तय करेंगे: कैबिनेट बैठक के दौरान आगामी मानसून सत्र को लेकर कैबिनेट में चर्चा की गयी. मानसून सत्र की तिथि और स्थान के निर्धारण को लेकर मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अधिकृत किया है. ऐसे में मानसून सत्र कब और कहां आहूत होगा इसका निर्णय सीएम लेंगे.
कैबिनेट ने इन चार प्रस्तावों पर लगाई मुहरः कैबिनेट बैठक में इन 4 प्रस्तावों पर मुहर लगी है.
उत्तराखंड विशेष शिक्षा शिक्षक सेवा नियमावली 2025 को मिली मंजूरी स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) तृतीय चरण के शुरू होने की दशा में इस कार्यक्रम को लागू करने के लिए पंचायती राज विभाग को अधिकृत किया गया उत्तराखंड की पंचम विधानसभा के साल 2025 का वर्षाकालीन के द्वितीय सत्र आहूत किया जाने को मिली मंजूरी. स्थान और तिथि निर्धारण के लिए मंत्रिमंडल ने सीएम धामी को किया अधिकृत

एकल सदस्य समर्पित आयोग की तृतीय रिपोर्ट का अध्ययन कर सुझाव प्रस्तुत किए जाने के लिए गठित मंत्रिमंडलीय उप समिति के सुझावों और संस्तुतियों को मंत्रिमंडल के सम्मुख रखा गया.

Related posts

उत्तराखंड की सांसद निधि का उपयोग अन्य राज्यों में, आरटीआई में हुआ खुलासा

cradmin

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य संध्या में झलकी भारतीय कला की अनुपम छटा

cradmin

छात्र-छात्राओं से वैज्ञानिक सेलिब्रिटी बनने का आह्वान

prabhatchingari

सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में कार्यशाला का आयोजन*

prabhatchingari

स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह गरिमामय रूप से संपन्न

cradmin

भजन-कीर्तन के साथ मनाया गया द्वितीय चैत्र नवरात्र

cradmin

Leave a Comment