Prabhat Chingari
उत्तराखंड

उत्तराखंड के नए गृह सचिव होंगे, दिलीप जावलकर

देहरादून। IAS दिलीप जावलकर उत्तराखंड के नए गृह सचिव होंगे। चुनाव आयोग ने तीन नामों के पैनल में से जावलकर के नाम पर मुहर लगाई है। आईएएस दिलीप जावलकर सचिव वित्त का दायित्व देख रहे हैं। आयोग के निर्देश पर सचिव शैलेश बगोली से प्रभार हटाया गया था।

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तराखंड के गृह सचिव शैलेश बगोली को हटा दिया था। इसके बाद नए गृह सचिव के लिए राज्य के पैनल की ओर से तीन नामों का प्रस्ताव आयोग को भेजा गया। जिसके बाद आयोग नए गृह सचिव पर निर्णय लिया। बताया गया कि गृह सचिव शैलेश बगोली को हटाने का एक कारण ये भी है कि वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भी सचिव हैं। मुख्यमंत्री का सचिव या प्रमुख सचिव किसी भी आम चुनाव में ऐसे पद पर नहीं रह सकता, जो चुनाव प्रक्रिया से सीधे जुड़ा हो।
आईएएस अधिकारी शैलेश बगोली सचिव गृह के साथ ही कारागार व मुख्यमंत्री के सचिव की भी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को व्यवस्थित करने की जिम्मेदारी गृह विभाग की होती है, लेकिन चुनाव के दौरान गृह विभाग की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है।

Related posts

गंग नहर में डूबा व्यक्ति, SDRF बनी देवदूतन

prabhatchingari

जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस, राजभवन घेराव का ऐलान

cradmin

जनजातीय महोत्सव 2024 का हर्षोल्लास के साथ हुआ समापन

prabhatchingari

अवैध खनन पर ढिलाई करने वाले चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी लाइनहाजिर

prabhatchingari

ग्राफिक एरा के वीसी प्रियदरंजन अवार्ड के लिए चयनित

prabhatchingari

न्‍यूगो की बसों से इन सर्दियों 10 खूबसूरत शहर घूमने का आनंद उठाएं – ये बसें साइलेंट, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल हैं  

cradmin

Leave a Comment