Prabhat Chingari
उत्तराखंड

डीएम ने दिलाया राज्य आंदोलनकारी के परिजन को सम्मान पत्र।

देहरादून , जिलाधिकारी सविन बसंल ने चिन्हित राज्य आंदोलनकारी स्व0 सूर्य प्रसाद कोठारी पुत्र स्व0 रामस्वरूप कोठारी 15 आदर्शग्राम कोठारी मार्केट देहरादून रोड ऋषिकेश के परिजनों को दिया गया सम्मान पत्र। उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के दौरान सक्रिय भाग लिया गया तथा राज्य निर्माण में इनका सक्रिय योगदान रहा है। उनका विवरण कार्यालय की सूची संख्या 10 के क्रमांक संख्या 231 पर अंकित है।
जिलाधिकारी द्वारा राज्य आंदोलनकारियों के साथ बुलाई गई बैठक में राज्य आंदोलनकारी स्व0 सूर्य प्रसाद कोठारी पुत्र स्व0 श्री रामस्वरूप कोठारी का प्रकरण जिस पर जिलाधिकारी ने प्रभारी अधिकारी कलेक्टेट को कार्यवाही के निर्देश दिए थे। आज उनके पुत्र अनिल कोठारी को सम्मान पत्र दिया गया। आंदोलनकारियों उनकी सुद लेनेे पर डीएम का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि आंदोलनकारियों द्वारा उठाये गए चिन्हिकरण की मांग, पेंशन बढाने आदि सभी मांगों को शासन को प्रेषित किया गया है। जिलाधिकारी की कार्यशैली पर राज्य आंदोलनकारी ने उन्हें साधुवाद दिया।
इस अवसर राज्य आदोंलनकारी केशव उनियाल, जगमोहन सिंह नेगी, प्रदीप कुकरेती, अनिल कोठारी सहित आंदोलनकारी उपस्थित रहे।

Related posts

संयुक्त व्यापारी एकता मंच की बैठक आयोजित, व्यापारिक हितों पर होगा सकारात्मक निर्णय

cradmin

दूरस्थ क्षेत्रों में ड्रोन के जरिये मेडिकल सामग्री भेजना हुआ आसान

prabhatchingari

दून पुलिस की त्वरित कार्रवाई: चोरी की मोटरसाइकिल संग आरोपी गिरफ्तार

cradmin

मास्टर्स एंड ओपन टेबल टेनिस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले

cradmin

युवती हत्याकांड: हथियार और बाइक बरामद, आरोपी फरार

cradmin

वर्तमान तनाव के मद्देनजर पुलिस अलर्ट जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने हेतु दिन-रात चलाया जा रहा चैकिंग अभियान

prabhatchingari

Leave a Comment