Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

ग्राहक बनकर शराब के ठेके पर पहुंचे डीएम, ओवर रेटिंग समेत कई अनियमितताएं पकड़ी

देहरादून
दून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने सीट संभालते ही राजधानी में जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर सीधी कार्यवाही की है। चाहे यहां की सड़को पर ट्रैफिक का मुद्दा हो या फिर शराब की दुकान में ओवर रेटिंग का मुद्दा हो।
जिला अधिकारी के निर्देश पर देहरादून में शराब की दुकानों पर अपर जिलाधिकारी, उप जिला अधिकारियों द्वारा एक साथ छापेमारी की गई। जिलाधिकारी खुद भी ओल्ड मसूरी रोड राजपुर मार्केट में शराब की दुकान में छापेमारी की और उन्होंने ओवर रेटिंग सहित कई अनियमिताएं पाई।स्वयं वाहन चलाकर ठेके तक पहुंचे जिलाधिकारी के साथ कोई स्टाफ नही था। खरीददार बनकर लाइन में लगकर शराब खरीदी मैक डाउल की बॉटल खरीदी। सेल्स मैन ने उनको Rs 660 वाली बोतल, 680 रुपए में दी।उन्होंने बताया कि मिल रही शिकायत के आधार पर ये कार्यवाही की गई है।
भविष्य में भी इस तरह की शिकायते मिलती हैं तो कार्यवाही जरूर की जाएगी।

Related posts

स्पेक्ट्रम इन्फो वेब सोल्यूशन प्रा०लि० के नाम से चलाता था विदेशी कॉल डायवर्ट करने की कम्पनी ……

prabhatchingari

जुआ,शराब व झूठ महापाप हैं : मोरारी बापू

prabhatchingari

नुणाई मेला: जौनसारी संस्कृति का जीवंत उत्सव

cradmin

ग्राफिक एरा अस्पताल ने ओपीडी व सर्जरी निशुल्क

prabhatchingari

हल्द्वानी में पुलिस ने तड़के सुबह चलाया सत्यापन अभियान

prabhatchingari

विकास, सुशासन और सशक्तिकरण—गोष्ठी में मुख्यमंत्री धामी की नीतियों की सराहना

cradmin

Leave a Comment