Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

मानवीय चेहरे के साथ दून पुलिस, 03 वर्षीय बालक सकुशल परिजनों को सौंपा

 

सेलाकुई (देहरादून)। ,दून पुलिस द्वारा मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई का एक और सराहनीय उदाहरण सामने आया है। थाना सेलाकुई क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 28 जनवरी 2026 को सेलाकुई बाजार में एक 03 वर्षीय अबोध बालक लावारिस अवस्था में घूमता हुआ पाया गया।

बालक की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए चीता यूनिट द्वारा उसे सुरक्षित थाने लाया गया। पुलिस कर्मियों द्वारा बच्चे से प्रेमपूर्वक जानकारी लेने का प्रयास किया गया, किंतु कम उम्र के कारण वह अपने अथवा अपने परिजनों के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे सका।

इसके पश्चात पुलिस द्वारा बच्चे के परिजनों की तलाश हेतु सोशल मीडिया, व्हाट्सएप ग्रुपों एवं स्थानीय नागरिकों की सहायता से व्यापक प्रयास किए गए। बच्चे की फोटो स्थानीय लोगों को दिखाकर पहचान सुनिश्चित की गई, जिसके सकारात्मक परिणामस्वरूप अल्प समय में उसके परिजनों को खोज लिया गया।

पुलिस द्वारा सभी औपचारिकताओं के उपरांत बच्चे को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों ने बताया कि वे आसपास के क्षेत्र में मजदूरी का कार्य करते हैं तथा बच्चा घर के बाहर खेलते-खेलते अनजाने में भटक गया था।

अपने बच्चे को सकुशल पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और उत्तराखंड पुलिस एवं दून पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता और मानवीय कार्यशैली की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।

 

Related posts

जीआरडी कॉलेज में हुआ दीक्षान्त समारोह का आयोजन दून के मेयर सुनिल उनिल गामा ने की मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत ।

prabhatchingari

आयुक्त ने आपदा कार्यों की समीक्षा की, प्रशासन की त्वरित कार्यवाही पर जताया संतोष

cradmin

1 अक्टूबर को सोसाइटी ऑफ मिशन 4G प्लस गौ, गंगा , गांव व गायत्री एवं संस्कार इंटरनेशनल स्कूल संयुक्त रूप से करेंगे वृहद कला एवं साहित्यिक संगम काव्य संध्या – 2024

prabhatchingari

आदिश्वर ऑटो राइड ने बेनेली और ज़ॉन्टेस सुपरबाइक्स पर विशेष ऑफ़र की घोषणा की

prabhatchingari

दर्शन-मनौतियों के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु, झण्डे जी मेला गुलजार

cradmin

फायरिंग कांड में सात उपद्रवी छात्र गिरफ्तार

cradmin

Leave a Comment