Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

दून पुलिस ने नाबालिग वाहन चोर गैंग का किया भंडाफोड़

 

देहरादून। प्रेमनगर पुलिस ने वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए चार नाबालिगों को संरक्षण में लिया और एक बालिक अभियुक्त यश शर्मा को गिरफ्तार किया। गैंग के पास से तीन बुलेट और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।

शिकायतकर्ता की बुलेट चोरी की रिपोर्ट पर पुलिस ने CCTV और चेकिंग अभियान चलाया। 26 जुलाई को झाझरा में चेकिंग के दौरान 5 युवक बिना नंबर की बाइक पर पकड़े गए। पूछताछ में उन्होंने प्रेमनगर व नेहरू कॉलोनी से बाइक चोरी की बात कबूली।

गिरफ्तार युवक ने बताया कि चोरी की बाइक को सहारनपुर-मुजफ्फरनगर बेचने की योजना थी, लेकिन पुलिस की चौकसी से वे असफल रहे।

चारों नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड ने बाल सुधार गृह भेजा जबकि यश शर्मा को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।

Related posts

चकराता के पास खाई में गिरा व्यक्ति, SDRF ने किया रेस्क्यू।

prabhatchingari

सिनर्जी अस्पताल पहुंच कर CM धामी ने आबकारी सचिव हरिचंद सेमवाल का जाना हालचाल

prabhatchingari

भारत की पहली ज्वेलरी ब्रांड-नेतृत्व वाली मैराथन, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) के लिए पंजीकृत

cradmin

मुख्यमंत्री धामी ने किया वन्य जीव प्राणी सप्ताह का शुभारंभ…

cradmin

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जल संरक्षण की दिशा में एमडीडीए का बड़ा कदम

cradmin

ग्राफिक एरा में साथ जाने की जिद ने बचायी परिवार की जान

cradmin

Leave a Comment