---Advertisement---

हाई अलर्ट पर दून पुलिस, रातभर चला रेस्क्यू अभियान

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, August 6, 2025 10:39 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

एसएसपी स्वयं कर रहे मॉनिटरिंग, नदी किनारे के क्षेत्रों में जारी अलर्ट

देहरादून: लगातार हो रही भारी बारिश के चलते दून पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। एसएसपी देहरादून स्वयं हालात की निगरानी कर रहे हैं। सभी थाना प्रभारियों को 24 घंटे मुस्तैदी से राहत-बचाव कार्यों में लगे रहने के निर्देश दिए गए हैं।

बीती रात नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में रिस्पना नदी का पुश्ता ढह गया, जिससे 5 मकान क्षतिग्रस्त हो गए। इनमें से एक मकान में फंसे 5 लोगों को पुलिस ने तेज बारिश के बीच दीवार तोड़कर सकुशल बाहर निकाला। आसपास के घरों को भी एहतियातन खाली कराया गया।

वहीं प्रेमनगर क्षेत्र में भी नदी का जलस्तर बढ़ने पर नंदा की चौकी के पास झुग्गियों में रहने वालों को रात में ही सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया।

दून पुलिस लगातार संवेदनशील इलाकों में गश्त कर रही है और लाउड हेलर से लोगों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment