Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

अपराधियों पर दून पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक

 

देहरादून। दून पुलिस ने चोरी और वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने 4 अलग-अलग घटनाओं का खुलासा कर 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 2 दुपहिया वाहन, करीब 2 लाख रुपये की ज्वैलरी व 37,400 रुपये नगद बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान शुभम पवाँर पुत्र वीर सिंह निवासी टिहरी गढ़वाल (उम्र 30 वर्ष) और राहुल पुत्र अशोक निवासी बंजारावाला, पटेलनगर, देहरादून (उम्र 37 वर्ष) के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे नशे के आदि हैं और अपनी लत पूरी करने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। चोरी किए गए वाहनों को जनपद से बाहर बेचने की फिराक में थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। 26 अगस्त से 6 सितम्बर 2025 के बीच पटेलनगर क्षेत्र में हुई 4 चोरी व वाहन चोरी की वारदातों में मोटरसाइकिल, स्कूटी, नगदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी हुए थे। लगातार हो रही घटनाओं के मद्देनज़र वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने त्वरित अनावरण के निर्देश दिए।पुलिस टीमों ने घटनास्थलों के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और पुराने अपराधियों पर निगरानी रखी।, 07 सितम्बर 2025 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सुशीला बलूनी स्कूल के पीछे से दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।, 1. स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UK07BN9450, काला रंग), 2. स्कूटी एक्टिवा (UK11A4501), 3. लगभग 2 लाख रुपये कीमत की ज्वैलरी, 4. 37,400 रुपये नगद, पुलिस की इस कार्यवाही से क्षेत्रवासियों में राहत और अपराधियों में खौफ का माहौल है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने टीम की सराहना की है।

 

 

 

Related posts

टीएचडीसीआईएल ईटी गवर्नमेंट डिजिटेक अवार्ड्स- 2025 के “आपदा प्रबंधन में डिजिटल नवाचार- गोल्ड कैटेगरी” से सम्मानित

prabhatchingari

एडवांस्ड प्रिसीजन कैंसर ट्रीटमेंट पर मैक्स अस्पताल के डॉक्टर्स ने किया जागरूक

cradmin

सिद्धार्थ अग्रवाल पुनः बने भाजपा महानगर देहरादून अध्यक्ष

prabhatchingari

एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (A.N.T.F.) ने 78 लाख की स्मैक के साथ नशे का सौदागर किया गिरप्तार…..

prabhatchingari

आदर्श चंपावत की परिकल्पना को जिले के प्रगतिशील युवा कास्तकार भी कर रहे हैं साकार-सीएम*

prabhatchingari

विद्युत क्षेत्र में कौशल विकास के नेतृत्व हेतु टीएचडीसीआईएल द्वारा पीएसएससी के साथ साझेदारी

prabhatchingari

Leave a Comment