Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

त्योहार में हुड़दंग करने वालों को दून पुलिस ने सिखाया सबक

 

देहरादून, होली के त्योहार की आड़ में अराजकता फैलाने तथा युवती के साथ छेड़छाड़ कर उसके साथियों के साथ मारपीट करने के मामले में दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए उन्हें कानून का पाठ पढ़ाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजीव नगर निवासी एक युवक ने थाना नेहरू कॉलोनी में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि होली के दौरान वह अपने कुछ दोस्तों के साथ घर के बाहर मुख्य सड़क पर खड़ा था। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और उनकी एक महिला मित्र के साथ रंग लगाने के बहाने छेड़छाड़ करते हुए अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने युवक और उसके साथियों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

पीड़ित की शिकायत के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी में तत्काल मु.अ.सं. 84/2026 के तहत धारा 74/115(2)/333/191(2)/304(2) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर नेहरू कॉलोनी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने घटना में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास रावत पुत्र डी.एस. रावत निवासी गंगोत्री निवास, राजीव नगर, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून (उम्र 40 वर्ष) तथा संजीव नेगी पुत्र भगत सिंह नेगी निवासी 232 दीप नगर, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून (उम्र 30 वर्ष) के रूप में हुई है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान हुड़दंग और अराजकता फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related posts

मोदी के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन, युवाओं में जागी नई ऊर्जा

cradmin

एसबीआई कार्ड ने फोनपे, फ्लिपकार्ट, और अपोलो हेल्थको के साथ नए को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च किए

cradmin

भाजपा का गांव चलो अभियान, दौरे पर सांसद राज्य लक्ष्मी शाह:थौलधार ब्लॉक के बेरगणी रामगांव में रात्रि प्रवास किया

prabhatchingari

डा. अनुभा रेक्स कर्मवीर से सम्मानित

prabhatchingari

पीआरएसआई अधिवेशन में एआई, साइबर क्राइम और मिसइन्फॉर्मेशन पर गहन चर्चा

cradmin

यूपीईएस का 23वाँ दीक्षांत समारोह-उज्जवल भविष्य की ओर बढ़ते कदम

cradmin

Leave a Comment