Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

रेस्टुरेंट में घुसकर पिस्तौल दिखाकर धमकाने वाले अभियुक्त पर दून पुलिस ने कसा शिकंजा, दर्ज किया मुकदमा*

देहरादून/ऋषिकेश एक रेस्टुरेंट मालिक ने पुलिस में एक पिस्तौल धारी के खिलाफ उनके रेस्टुरेंट के किचन में घुसकर जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुकद्दमा दर्ज कर लिया।

कोतवाली ऋषिकेश में शुभम नौटियाल पुत्र नत्थीलाल नौटियाल निवासी चीनी गोदाम रोड गुमानी वाला ऋषिकेश के द्वारा एक लिखित तहरीर दी गई कि शुक्रवार 24 मई की रात्रि में अपने होटल रॉयल शिवम रेजिडेंसी एंड रेस्टोरेंट माया मार्केट गुमानीवाला श्यामपुर अपने स्टाफ के साथ काम कर रहा था, उसी समय अनुराग डिमरी रेस्टोरेंट में आया, वह शराब के नशे में था और सीधा किचन में आया तथा अपने पिस्तौल निकाल कर जान से मारने की धमकी देने लगा, स्टाफ द्वारा बीच बचाव करते हुए मुझे अनुराग डिमरी से बचाया गया और वह रेस्टोरेंट से चला गया।

प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर तत्काल कोतवाली ऋषिकेश में आईपीसी की धारा 504 506 के अंतर्गत अनुराग डिमरी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया, अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related posts

राजभवन में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के उपलक्ष्य पर आयोजित ‘सहकारिता में सहकार’ कार्यक्रम आयोजित हुआ

cradmin

रंगारंग कार्यक्रमों और भव्यता से आयोजित होगा प्रदेश का रजत जयंती समारोह” — सचिव संस्कृति

cradmin

मुख्य सचिव ने चारधाम यात्रा व्यवस्था और पुनर्निर्माण कार्यो का बद्रीनाथ धाम में लिया जायजा

prabhatchingari

कम्युनिटी मेडिसिन, ऑर्थोपेडिक्स व एनेस्थिसियोलॉजी में नियुक्त हुई नई फैकल्टी*

prabhatchingari

पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड एवम् महाराष्ट्र के पूर्व गर्वनर भगत सिंह कोश्यारी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

cradmin

वरुन बत्रा बने डब्ल्यूआईसी रेंजर्स ट्रॉफी 2025 के विजेता

cradmin

Leave a Comment