Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

दून अस्पताल के डॉ अमर उपाध्याय ने मां- शिशु की बचाई जिंदगी

देहरादून, दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टरों ने दिल की बीमारी से जूझ रही गर्भवती की जटिल सर्जरी कर उनकी एवं उनके शिशु की जान बचाई। कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ. अमर उपाध्याय ने बताया कि पौड़ी के कल्जीखाल विकासखंड के भ्यूली गांव की 27 वर्षीय शालिनी जुगरान के दिल के एक वाल्व में सिकुड़न थी। गर्भवती महिला के दिल के वाल्व की सिकुड़न का ऑपरेशन बैलून मित्रल वाल्वोटॉमी से किया। यह एक जटिल ऑपरेशन था। बताया कि दिल में वाल्व की सिकुड़न ठीक करने के लिए ऑपरेशन काफी जटिल था। ऑपरेशन के लिए उन्होंने प्रसव समय का चयन किया ताकि गर्भस्थ शिशु को कोई खतरा न हो। एनेथिसिया टीम में डॉ. सतेंद्र कौर, डॉ. वी हेमंत और ओटी टेक्नीशियन ज्योति दोसाद का सहयोग रहा। प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना, एमएस डॉ. अनुराग अग्रवाल, डीएमएस डॉ. धनंजय डोभाल ने सराहना की। वहीं परिजन दीपक जुगरान ने अभार जताया।

Related posts

मुख्यमंत्री धामी ने खेल महाकुंभ 2024 का किया उद्घाटन

prabhatchingari

युवा सपनों की तासीर बदल रही देवभूमि उद्यमिता योजना

cradmin

जियो-बीपी ने इंजन-क्लीनिंग एक्टिव टेक्नोलॉजी लॉन्च…

cradmin

कांवड़ मेला 2025: डीजीपी उत्तराखंड ने दिए सुरक्षा एवं समन्वय को लेकर सख्त निर्देश

cradmin

पुलिस उपाधीक्षक चमोली द्वारा थाना गोविन्दघाट का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, कार्य-दक्षता एवं व्यवस्थाओं का लिया गया व्यापक जायजा

cradmin

भाजपा सरकार कर रही देश के लोकतांत्रित मूल्यों की हत्या : करन माहरा

prabhatchingari

Leave a Comment