Prabhat Chingari
उत्तराखंडमनोरंजन

ग्राफिक एरा हिल में डॉ. राखी घनशाला ने फहराया तिरंगा

देहरादून, । ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में गणतंत्र दिवस का समारोह पूरे हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की वाइस चेयरपर्सन डॉ. राखी घनशाला ने ध्वजारोहण किया तथा परेड की सलामी ली।

समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. राखी घनशाला ने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल अधिकारों का उत्सव नहीं, बल्कि कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का भी बोध कराता है। उन्होंने कहा कि भारत ने यह सिद्ध कर दिया है कि विविधता में एकता केवल एक आदर्श नहीं, बल्कि हमारी सबसे बड़ी ताकत है। आज भारत डिजिटल नवाचार, अंतरिक्ष विज्ञान, हरित ऊर्जा, सांस्कृतिक मूल्यों और वैश्विक कूटनीति के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

डॉ. राखी ने कहा कि राष्ट्र शक्ति के निर्माण में शिक्षा और उच्च शिक्षण संस्थानों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। ग्राफिक एरा जैसे प्रगतिशील और दूरदर्शी संस्थान ज्ञान, अनुसंधान और नवाचार के माध्यम से देश के भविष्य को आकार दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्राफिक एरा न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करता है, बल्कि मूल्य आधारित शिक्षा, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व को भी बढ़ावा देता है।

उन्होंने शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को संविधान के आदर्शों—न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व—को आत्मसात करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम में कुलपति डॉ. अमित आर. भट्ट ने गणतंत्र दिवस की महत्ता और स्वतंत्रता आंदोलन पर प्रकाश डाला। डॉ. राखी घनशाला ने शानदार परेड के लिए एनसीसी कैडेट्स को एक लाख रुपये तथा देशभक्ति गीतों की मनभावन प्रस्तुति देने वाले छात्र-छात्राओं को 15 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. हिमानी बिंजोला ने किया।

Related posts

सखियाँ क्लब ने मनाया तीज महोत्सव

prabhatchingari

उत्तराखंड की नन्हीं प्रतिभा एंजल नैथानी को ‘देवभूमि विभूति सम्मान’

cradmin

हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बनने पर जस्टिस रितु बाहरी को दी बधाई*

prabhatchingari

मातृ-शक्ति दिवस के रूप हुआ भव्य रामलीला के द्वितीय दिवस का मंचन

prabhatchingari

मिसेज वर्ल्ड में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी ,चेतना

prabhatchingari

दो टूक..बदमाश छोटा हो या बड़ा, नहीं बचेगा कानून से,देवभूमि का माहौल खराब करने की नहीं किसी को छूट, कड़ी कार्रवाई को रहें तैयार.. मुख्यमंत्री

prabhatchingari

Leave a Comment