Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

नशे की लत ने बनाया वाहन चोर, दो युवक गिरफ्तार

 

देहरादून। डालनवाला क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई बुलेट मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 19 जनवरी 2026 को वादी श्री गौरव चौहान पुत्र श्री यशवीर सिंह चौहान, निवासी 17/2 अरविन्द मार्ग, निकट वैश्य नर्सिंग होम, थाना डालनवाला, जनपद देहरादून द्वारा कोतवाली डालनवाला में तहरीर दी गई कि वह अपनी बुलेट स्टैण्डर्ड मोटरसाइकिल संख्या UK07DF4194 को घर के बाहर खड़ा कर ऋषिकेश गए थे। वापस लौटने पर मोटरसाइकिल मौके से गायब मिली, जिसे अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया था।

तहरीर के आधार पर कोतवाली डालनवाला में मु0अ0सं0–14/2026, धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

घटना के शीघ्र अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर कोतवाली डालनवाला पुलिस द्वारा टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल व आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की तथा पूर्व में वाहन चोरी के मामलों में संलिप्त रहे अपराधियों की जानकारी एकत्र की।

लगातार प्रयासों के दौरान दिनांक 19 जनवरी 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध व्यक्ति एक सफेद रंग की स्कूटी के साथ कॉन्वेंट रोड पर खड़े हैं, जिनके पास एक बिना नंबर प्लेट की काले रंग की बुलेट मोटरसाइकिल भी है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने कॉन्वेंट रोड स्थित मजार के बगल वाली गली से दोनों अभियुक्तों को चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे नशे के आदी हैं तथा नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उन्होंने वाहन चोरी की घटना को अंजाम दिया था। अभियुक्त चोरी की मोटरसाइकिल को बेचने की फिराक में थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण: यश उर्फ कुची पुत्र राजकुमार, निवासी नालापानी रोड 79, नियर शमशान घाट पुल, थाना रायपुर, जनपद देहरादून, उम्र 19 वर्ष।, यथार्थ कुमार उर्फ बिट्टू पुत्र स्वर्गीय प्रवीण कुमार, निवासी नालापानी चौक कॉलोनी, थाना रायपुर, जनपद देहरादून, उम्र 20 वर्ष।

बरामदगी का विवरण:, बुलेट स्टैण्डर्ड मोटरसाइकिल संख्या UK07DF4194, रंग काला।, एक्टिवा स्कूटी संख्या UK07FA0782, रंग सफेद (घटना में प्रयुक्त वाहन)। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

दून पुलिस का शानदार खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, लाखों की ज्वैलरी बरामद

cradmin

डीजीपी ने ऋषिकेश,और हरिद्वार में चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं निरीक्षण

prabhatchingari

शत-प्रतिशत आयुषमान कार्ड बनाने को कार्य योजना तैयार करें सीएमओ: डॉ धन सिंह रावत

prabhatchingari

ग्राफिक एरा का सेबी व एम्स के साथ संयुक्त सम्मेलन

cradmin

दून पुलिस ने सोशल मीडिया पर तमंचा लहराने वालों पर सख्त कार्रवाई की

cradmin

सीएम धामी ने ली महत्वपूर्ण बैठक, दिए ये जरुरी निर्देश

prabhatchingari

Leave a Comment