Prabhat Chingari
उत्तराखंड

जनआंदोलन का असर: क्वींठी गांव में शराब बिक्री और सेवन पर रोक

 

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा ), पोखरी विकासखंड के ग्राम पंचायत क्वींठी में शराब प्रतिबंध को लेकर ग्राम प्रधान मुकेश रावत की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में ग्राम पंचायत के युवाओं, बुजुर्गों और महिला मंगल दल की मौजूदगी में गांव में शराब पाबंदी को लेकर एक प्रस्ताव बनाया गया। इसमें समस्त गांववासियों ने निर्णय लिया कि गांव में होने वाले सार्वजनिक कार्यों, शादियों, पार्टियों, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यों में शराब पूरी तरह से प्रतिबंधित की जाएगी। अगर कोई व्यक्ति शराब परोसते हुए पाया जाता है, तो उस पर दस हजार रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। जो व्यक्ति उस कार्य में सहभागी होता है, उससे दो हजार रुपये का अर्थदंड लिया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति गांव में शराब पीने के बाद गालीगलौज करता है, तो उस पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

ग्राम प्रधान मुकेश रावत ने कहा कि समस्त गांववासियों की सहमति से यह निर्णय लिया गया है। अगर कोई उल्लंघन करता है, तो कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। यह निर्णय गांव के हित में लिया गया है। उन्होंने समस्त ग्राम सभा के इस निर्णय के लिए आभार जताया।

Related posts

खोये मोबाइल लौटाकर दून पुलिस ने बिखेरी मुस्कानें

cradmin

पहाड़ों को जल संकट से बचाएगा ज्वार, बाजरा और मडुआ

prabhatchingari

आईएसबीटी में नियमों के उल्लंघन पर डीएम का सख्त एक्शन जारी

prabhatchingari

आर्किड फार्मिंग बनाएगी महिलाओं को आत्मनिर्भर

prabhatchingari

द पॉली किड्स ने अपना वार्षिक समारोह “द ग्लोबल विलेज” मनाया।

prabhatchingari

चमोली-पौड़ी सीमा पर बसे पुनगाँव की पौराणिक परंपरा के साक्षी बने पुलिस कप्तान

cradmin

Leave a Comment