*बद्रीनाथ तप्तकुंड के पास मिले लाखों के बैग को पर्यावरण मित्र ने लौटाया, ईमानदारी की हुई सराहना*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
पर्यावरण मित्र सुपरवाइजर सुशील कुमार को तप्तकुंड के निकट अपनी ड्यूटी के दौरान एक लावारिस बैग पड़ा मिला। बैग को खोलकर देखने पर सुशील कुमार दंग रह गए, क्योंकि उसमें तीन मोबाइल फोन अच्छी खासी नगदी और गहने भरे हुए थे।
सुशील कुमार ने तत्काल आसपास बैग के मालिक की तलाश शुरू की। काफी देर तक ढूंढने और पूछताछ करने के बाद भी जब मालिक का कुछ पता नहीं चला, तो उन्होंने बिना देर किए इसकी सूचना थानाध्यक्ष श्री नवनीत भंडारी को दी।
थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी ने सुशील कुमार को बैग सहित थाने आने को कहा। संयोगवश लगभग उसी समय बैग की असली मालिक श्रीमती सुरभि जैन भी अपने खोए हुए बैग की शिकायत दर्ज कराने थाने पहुँच गईं। थाने में थानाध्यक्ष और सुरभि जैन की उपस्थिति में जब सुशील कुमार ने बैग और उसके अंदर का सामान दिखाया तो श्रीमती सुरभि जैन ने तुरंत उसे पहचान लिया। अपना कीमती सामान और दस्तावेज सही सलामत वापस पाकर सुरभि जैन अत्यंत भावुक और प्रसन्न हुईं।
उन्होंने पर्यावरण मित्र सुपरवाइजर सुशील कुमार की ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और नेक दिल की भूरी-भूरी प्रशंसा की और उन्हें तहे दिल से धन्यवाद ज्ञापित किया। थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी ने भी सुशील कुमार के इस सराहनीय कार्य की सराहना की और कहा कि ऐसे ईमानदार नागरिक समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
बद्रीनाथ तप्तकुंड के पास मिले लाखों के बैग को पर्यावरण मित्र ने लौटाया, ईमानदारी की हुई सराहना*
By: prabhatchingari
On: Sunday, May 11, 2025 9:06 PM
---Advertisement---





