Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

जंतर-मंतर पर 11 मार्च को जुटेंगे देशभर के पूर्व सैनिक

 

देहरादून, देश के पूर्व सैनिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग ने आंदोलन का निर्णय लिया है। विभाग के नेताओं ने कहा कि पार्टी नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों से जुड़े मुद्दों के लिए संघर्ष किया जाएगा।

उत्तराखंड कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल रामरतन नेगी ने कहा कि वर्तमान समय में विकलांगता पेंशन, ईसीएचएस और भर्ती प्रक्रिया जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज यदि इन मुद्दों पर प्रहार हो रहा है तो भविष्य में पेंशन जैसी सुविधाओं पर भी खतरा उत्पन्न हो सकता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पूर्व सैनिकों के अधिकारों के लिए आवाज उठा रहे हैं और सभी को इस आवाज को मजबूत करना चाहिए।

कर्नल नेगी ने कहा कि देश का हर नागरिक सेना का सम्मान करता है और उसके प्रति संवेदनशील है। कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग सैनिकों के अधिकार और सम्मान को बनाए रखने के लिए इस आंदोलन में अधिक से अधिक पूर्व सैनिकों और सामाजिक संगठनों से शामिल होने का आह्वान करता है।

उन्होंने जानकारी दी कि कांग्रेस पार्टी के एक्स-सर्विसमेन डिपार्टमेंट की अगुवाई में विभिन्न पूर्व सैनिक संगठनों के साथ 11 मार्च 2026 को प्रातः 10 बजे जंतर-मंतर, नई दिल्ली में विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

प्रमुख मांगें

01…डिसएबिलिटी पेंशन को पहले की तरह पूरी तरह टैक्स-फ्री किया जाए, क्योंकि यह आय नहीं बल्कि शारीरिक अशक्तता के कारण मिलने वाला गुजारा भत्ता है।

02...ईसीएचएस के लंबित बिलों का शीघ्र भुगतान किया जाए और इसके लिए सरकार तत्काल बजट उपलब्ध कराए।

03…सैनिकों और पूर्व सैनिकों के साथ हो रहे अपमान को तुरंत रोका जाए, क्योंकि सेना और उसके जवान देश की शान और सम्मान हैं।

04…राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े गंभीर मुद्दों पर सरकार जवाब दे तथा अग्निवीर भर्ती योजना को बंद कर पहले की तरह नियमित भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए।

कर्नल नेगी ने उत्तराखंड के लगभग डेढ़ लाख पूर्व सैनिकों से अपील की कि वे अपने मान-सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर 11 मार्च को अधिक से अधिक संख्या में जंतर-मंतर, दिल्ली पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाएं।

प्रेस वार्ता में कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, दिनेश कौशल, कैप्टन कुशाल सिंह राणा, गोपाल सिंह गढ़िया, बच्चन सिंह तथा हवलदार बलवीर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

पारंपरिक नौलों-धारों के संरक्षण और वाटर रिचार्ज पर सरकार का जोर

cradmin

बीएसएफ की हीरक जयंती पर 19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा*

cradmin

यू.टी.यू. के कुलपति को बदलने पर छात्रों ने जताया आभार

cradmin

होर्डिंग यूनिपोल के संभावित कार्टेल से 300 करोड़ के खेल की जांच दबाई जा रहीः अभिनव थापर

prabhatchingari

ग्राफिक एरा में अनुसंधान पर एफडीपी

prabhatchingari

हर्षिल क्षेत्र में 550 राहत किट वितरित…

cradmin

Leave a Comment