Prabhat Chingari
gameउत्तराखंड

मास्टर्स एंड ओपन टेबल टेनिस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले

 

देहरादून। देहरादून मास्टर्स टेबल टेनिस ग्रुप की ओर से 14 और 15 मार्च 2026 को परेड ग्राउंड स्थित टीटी हॉल में मास्टर्स एंड ओपन टेबल टेनिस टूर्नामेंट का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सिंगल्स 40+, ओपन सिंगल्स और डबल्स श्रेणियों में मुकाबले खेले गए। टूर्नामेंट में कुल 70 प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। सभी मैच लीग-कम-नॉकआउट आधार पर खेले गए, जिससे प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के बीच कड़े और रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।

समापन समारोह में उत्तराखंड सरकार के प्रमुख सचिव (खेल) अमित सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी देहरादून रविंद्र भंडारी, बैडमिंटन खिलाड़ी जितेंद्र भट्ट, नवनीत रावत, रमेश बिष्ट, आशीष चोपड़ा, सुश्री अंजली अग्रवाल, आनंद सिंह बिष्ट, सुमीत और देवेंद्र कंडपाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

परिणाम इस प्रकार रहे —

ओपन सिंगल्स:

विजेता – गिरीश चाबड़ा

उपविजेता – सार्थक बिष्ट

तृतीय स्थान – विख्यात विभु, संजीव खुराना

सिंगल्स 40+:

विजेता – दीपक चौहान

उपविजेता – जसविंदर सिंह

तृतीय स्थान – गिरीश चाबड़ा, संजीव खुराना

डबल्स:

विजेता – संजीव खुराना एवं दीपक चौहान

उपविजेता – जसविंदर सिंह एवं प्रदीप मेहता

तृतीय स्थान – प्रीति चाबड़ा एवं गिरीश चाबड़ा, सीमा उपाध्याय एवं विख्यात विभु

आयोजकों ने बताया कि इस टूर्नामेंट के माध्यम से क्षेत्र में टेबल टेनिस के प्रति बढ़ते उत्साह को बढ़ावा मिला है तथा विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्राप्त हुआ।

 

Related posts

मानस खंड स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में आधा दर्जन कोर्स शुरू करने की तैयारी

cradmin

वाइब्रेंट विलेज में आर्मी, आईटीबीपी और जिला प्रशासन के समन्वय से किये जाए विकास कार्य

cradmin

उत्तराखंड के नीती घाटी में टिम्मरसैंण गुफा में बाबा बर्फानी के होने लगे दर्शन

prabhatchingari

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के शोधार्थी विनोद पोखरियाल को PhD की उपाधि

prabhatchingari

कोर्ट परिसर में बम धमकी से हड़कंप, दून पुलिस का सघन सर्च अभियान; नहीं मिली संदिग्ध वस्तु

cradmin

गैस संकट केंद्र सरकार की अदूरदर्शी नीतियों का परिणाम: डॉ. हरक सिंह रावत

cradmin

Leave a Comment