---Advertisement---

अंतरराष्ट्रीय मर्म विज्ञान प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य समापन, देश-विदेश के विशेषज्ञों ने लिया भाग

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, April 8, 2026 10:01 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

देहरादून,  पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मर्म विज्ञान एवं मर्म चिकित्सा प्रशिक्षण कार्यक्रम का सोमवार को भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मर्म चिकित्सक एवं उत्तराखण्ड आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. सुनील कुमार जोशी के सानिध्य में किया गया, जिसमें देश की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों और विशेषज्ञों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में Banaras Hindu University, All India Institute of Medical Sciences (AIIMS), लखनऊ, गुजरात एवं जौलीग्रांट देहरादून सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए डॉक्टरों और प्रोफेसरों ने सक्रिय सहभागिता की। इसके अलावा Indian Space Research Organisation (इसरो) की वैज्ञानिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।

कार्यक्रम में Railway Board के अधिशासी निदेशक (ED)  शिवेन्द्र शुक्ला, सुदर्शन आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी रघुवीरदास जी महाराज, उत्तराखण्ड के सुप्रसिद्ध फिजिशियन डॉ. संजय शाह, कृष्णायान गौशाला के संत असंगानंद जी महाराज तथा राज्य आंदोलनकारी एवं समाजसेवी  योगेश पांडे सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

संत समाज की उपस्थिति से कार्यक्रम का वातावरण आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायक बना रहा। इस अवसर पर वक्ताओं ने मर्म विज्ञान एवं मर्म चिकित्सा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे स्वास्थ्य के क्षेत्र में अत्यंत प्रभावी पद्धति बताया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं को अपने विचार व्यक्त करने का अवसर भी मिला, जिसे उपस्थित जनों ने गंभीरता एवं मनोयोग से सुना।

प्रशिक्षण सत्र में हरिद्वार के युवा प्रशिक्षार्थी प्रिय यश पांडे एवं प्रिय हर्षवर्धन शाह ने भी विशेष उत्साह और लगन के साथ सहभागिता निभाई, जिसकी सराहना की गई।

आयोजकों के अनुसार, यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अपने उद्देश्य को प्राप्त करने में पूर्णतः सफल रहा और भविष्य में मर्म चिकित्सा के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment